भारत छोड़कर भागे VIVO से संबंधित फर्म के दो डायरेक्टर , ED ने 44 ठिकानों पर मारा था छापा

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भारत छोड़कर भागे VIVO से संबंधित फर्म के दो डायरेक्टर , ED ने 44 ठिकानों पर मारा था छापा
नई दिल्ली 07 जुलाई 2022 -  चीनी मोबाइल कंपनी VIVO पर प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) की ओर से मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच तेज करने के बाद कंपनी से संबंधित फर्म के दो डायरेक्टर भारत छोड़कर चीन भाग गए हैं। समाचार एजेंसी ANI ने जानकारी दी है कि ED की ओर से जांच तेज करने के बाद चीनी फर्म VIVO कंपनी से संबंधित फर्म के दो निदेशक झेंगशेन ओउ और झांग जी भारत से भाग गए हैं।

प्रवर्तन निदेशालय ने मंगलवार को चीनी स्मार्टफोन निर्माता VIVO और उससे जुड़ी हुई फर्मों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग केस में 44 स्थानों पर तलाशी ली गई थी। ED के अधिकारियों ने जानकारी दी कि धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत छापेमारी की जा रही है। ईडी ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मेघालय, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में VIVO और उससे संबंधित कंपनियों से जुड़े 44 स्थानों पर तलाशी ले रही है।

ED को शक है कि VIVO कंपनी ने कथित शेल कंपनियों का उपयोग करके अवैध रूप से कमाए गए धन की हेराफेरी की है। कुछ ‘‘आपराधिक आय’’ को विदेश भेजा गया या भारतीय कर और प्रवर्तन एजेंसियों को धोखा देकर कुछ अन्य व्यवसायों में लगा दिया गया। इस कार्रवाई को चीनी संस्थाओं और उनसे जुड़े भारतीय पक्षों के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई के हिस्से के रूप में देखा जा रहा है।

दिल्ली पुलिस की इकोनॉमिक ऑफेंस विंग (EOW) ने जम्मू-कश्मीर स्थित वीवो के एक डिस्ट्रीब्यूटर्स के खिलाफ केस दर्ज किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ चीनी नागरिक कंपनी के शेयर होल्डर्स थे और उन्होंने पहचान के तौर पर फर्जी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल किया है। इसके बाद EOW की FIR का संज्ञान लेते हुए ED हरकत में आ गई और VIVO कंपनी के खिलाफ प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत केस दर्ज किया। 

जब ED ने जांच शुरू की तो पता चला कि कथित जालसाजी के लिए कई शेल कंपनियां बनाई गईं थी और इसके जरिए अवैध रूप से कमाई गई रकम की हेराफेरी की गई थी। एजेंसी को इस बात का भी शक है कि अवैध रूप से कमाई गई रकम को विदेशों में भेजा गया था या फिर टैक्स डिपार्टमेंट और कानूनी एजेंसियों को धोखे में रखकर भारत में कुछ दूसरे बिजनेस में लगा दिया गया था।

मार्केट रिसर्च फर्म IDC के मुताबिक भारत के VIVO की हिस्सेदारी 15 फीसदी के आसपास है और साल 2022 की पहली तिमाही में 55 लाख स्मार्टफोन का शिपमेंट किया था। वहीं दूसरी ओर काउंटर प्वाइंट रिसर्च की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 10 से 20 हजार रुपये की कीमत के 5G स्मार्टफोन में VIVO भारत का सबसे बड़ा 5G ब्रांड है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH