IIT की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में SDM सैय्यद रियाज अहमद गिरफ्तार

झारखंड , 06-07-2022 9:38:39 PM
Anil Tamboli
IIT की छात्रा के साथ छेड़खानी के आरोप में SDM सैय्यद रियाज अहमद गिरफ्तार
खूंटी 06 जुलाई 2022 -  झारखंड में खूंटी के SDM सैय्यद रियाज अहमद को यौन उत्पीड़न के मामले में मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. SDM पर आरोप है कि उसने डिनर पार्टी के दौरान अकेले में पाकर IIT छात्रा से छेड़छाड़ की. गिरफ्तारी के बाद SDM को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़िता IIT की छात्रा है और वह हिमाचल प्रदेश की रहने वाली है. वह खूंटी इंटर्नशिप के लिए आई थी. यह मामला 02 जुलाई का बताया जा रहा है. पुलिस ने इस संबंध में FIR दर्ज कर ली है. महिला थाने में केस दर्ज होने के बाद सोमवार रात को ही SDM 
सैय्यद रियाज अहमदबको हिरासत में ले लिया गया था. अगले दिन (मंगलवार) पुलिस ने आरोपी SDM को गिरफ्तार कर लिया।

SDM सैय्यद रियाज अहमद ने 01 जुलाई की रात को सभी छात्र-छात्राओं को डिनर पार्टी दी थी. इस दौरान शराब भी सर्व की गई. पार्टी खत्म होने के बाद एक-दो छात्रा वहां पर थीं. इस दौरान पीड़िता को भी शराब पिलाकर SDM छेड़खानी करने लगा. इससे वह भड़क गई. बाद में उसने SDM के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।

SP अमन कुमार ने बताया कि FIR दर्ज होते ही पुलिस ने SDM सैय्यद रियाज अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की. बाद में उसे अरेस्ट कर लिया गया. बाकी लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया. रिपोर्ट के बाद कानूनी कार्रवाई होगी. फिलहाल धारा 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बाद में आरोपी के खिलाफ धारा 354 भी जोड़ी गई।

पुलिस अधिकारी अमन कुमार के अनुसार, पीड़िता समेत IIT के आठ छात्र दूसरे राज्यों से खूंटी में इंटर्नशिप के लिए आए थे. उन लोगों ने शनिवार रात SDM सैय्यद रियाज अहमद के आवास पर आयोजित डिनर पार्टी में शिरकत की. पीड़िता द्वारा पुलिस को दिए गए बयान के मुताबिक, अकेला पाकर SDM ने उसका यौन उत्पीड़न किया. शुरुआती जांच में छात्रा का आरोप सही पाया गया. जांच अभी जारी है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH