दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दिल्ली से दुबई जा रहे स्पाइसजेट के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली 05 जुलाई 2022 -  दिल्ली से दुबई के लिए उड़ान भरने वाले स्पाइसजेट के विमान की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। जानकारी के मुताबिक विमान में कुछ तकनीकी खामी आ गई थी, जिसके चलते कराची में विमान को उतारना पड़ा। फ्लाइट में सवार सभी यात्री पूरी तरह से सुरक्षित हैं। स्पाइसजेट के इस विमान में 150 से ज्यादा यात्री सवार थे। इन सभी को कराची एयरपोर्ट के लॉन्ज में ठहराया गया है। विमान में आई खामी की इंजीनियरों द्वारा जांच की जा रही है और तकनीकी गड़बड़ी को दूर करने के बाद ही उड़ान भरी जाएगी। उड्डयन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इंजीनियरों की ओर से क्लियरेंस रिपोर्ट मिलने के बाद ही फ्लाइट को आगे के सफर के लिए रवाना किया जाएगा।

इस बीच एक अहम जानकारी सामने आई है कि बीते 17 दिनों में यह छठा मौका है, जब स्पाइसजेट के एयरक्राफ्ट में तकनीकी खामी सामने आई है। आज की घटना के साथ ही उड्डयन महानिदेशालय ने पहले हुई 5 घटनाओं की भी जांच शुरू कर दी है। डीजीसीए ने कहा कि स्पाइसजेट का जब बोइंग 737 मैक्स एयरक्राफ्ट दिल्ली से दुबई के सफर में था तो उसके फ्यूल टैंक में गड़बड़ी सामने आई। बाएं फ्यूल टैंक में अचानक ही ईंधन कम बताने लगा और विमान के हवा में होने के चलते पायलटों की चिंता बढ़ गई। ऐसी स्थिति में विमान की कराची एयरपोर्ट में ही इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।

अथॉरिटी की ओर से कहा गया कि कराची में जब जांच की गई तो लेफ्ट टैंक से फ्यूल लीक का कोई सबूत नहीं मिला। पाकिस्तान के उड्डयन विभाग ने भी स्पाइसजेट एयरक्राफ्ट की इमरजेंसी लैंडिंग की जानकारी दी है। पीसीएए के अधिकारी ने कहा, 'फ्लाइट के पायलट ने कंट्रोल टावर से उस वक्त संपर्क किया, जब विमान पाकिस्तान के एयरस्पेस से गुजर रहा था। उन्होंने कहा कि विमान में कुछ तकनीकी खामी आ गई है, इसके चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी होगी। हमने मानवीय आधार पर कराची एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग की परमिशन दी।' इससे पहले मार्च 2021 में भी ऐसा ही वाकया सामने आया था, जब शारजाह से लखनऊ आ रहे विमान को मेडिकल इमरजेंसी के चलते कराची एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने बाईक सवार युवकों को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH