जांजगीर चाम्पा जिले में कोविड-19 के पाजीटिव केस मिलने के बाद इन जगहों को कंटेनमेंट जोन किया गया घोषित
छत्तीसगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर-चांपा 18 मई - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी जे पी पाठक ने जांजगीर-चांपा जिले नगर पंचायत नवागढ़ में क्वारंटीन में रह रहे एक , नवागढ़ ब्लाक के ग्राम खोखरा में एक बनारी के क्वारेन्टीन सेंटर में दो और सक्ती ब्लाक के ग्राम जेठा कोरेन्टीन सेंटर में एक ब्यक्ति को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद नगर पंचायत नवागढ़ के वार्ड क्रमांक-12 ,, ग्राम पंचायत जेठा , ग्राम पंचायत खोखरा और बनारी के संपूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर दिया है , कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में कंटोनमेंट जोन के अंतर्गत आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की आपूर्ति और आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर कंटेनमेंट जोन में आवागमन पर पूरी तरह रोक लगा दिया गया है , इन सभी क्षेत्र के निवासी बिना अनुमति के अपने घरों से बाहर नहीं निकलेंगे , कंटेनमेंट एरिया में सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा , किसी प्रकार की आवश्यकता होने पर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा पृथक से आदेश प्रसारित किए जाएंगे। कंटेनमेंट क्षेत्र के अंतर्गत सभी दुकानें एवं अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठान आगामी आदेश तक पूर्णतः बंद रहेंगे , प्रभारी अधिकारी द्वारा कंटेनमेंट जोन में घर पहुंच सेवा के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति उचित दरों पर कराई जाएगी
ताज़ा समाचार
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश