शव लेकर जा रही एम्बुलेंस ने ट्रक को मारी टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौत

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शव लेकर जा रही एम्बुलेंस ने ट्रक को मारी टक्कर , हादसे में दो लोगो की मौत
सासाराम 30 जून 2022 -  रोहतास जिले में नेशनल हाईवे 2 पर गुरुवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो जाने की सूचना है. हादसे में साला और बहनोई की मौत हो गयी. घटना चेनारी थाना क्षेत्र के खुरमाबाद की है. हादसे के संबंध में बताया जाता है कि गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार से आ रही एक एंबुलेंस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी।

एंबुलेंस की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद उसके परखच्चे उड़ गये. इस हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी. एक सवार के घायल होने की खबर है. एंबुलेंस सवार लोग झारखंड के बोकारो से शव लेकर दाह संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के बनारस जा रहे थे. तभी खुरमाबाद गांव के पास यह हादसा हो गया.बताया जा रहा है कि दोनों मृतक शंभू कुमार और गोपाल प्रसाद सिंह रिश्ते में साला और बहनोई थे, जो अपनी चाची का शव लेकर वाराणसी जा रहे थे. इसी दौरान ये लोग हादसे के शिकार हो गए।

जानकारी के अनुसार एंबुलेंस चालक ने तेज रफ्तार के कारण एंबुलेंस पर से नियंत्रण खो दिया था, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एंबुलेस चालक के झपकी लेने के कारण यह हादसा हुआ है. हादसे का कारण जो भी रहा हो लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में घायल एक शख्स को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर चेनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेजा गया. बताया जा रहा है कि मृतक आपस में रिश्तेदार थे और बोकारो के रहने वाले थे. वे अपने परिजन का शव लेकर बनारस में दाह संस्कार के लिए जा रहे थे. हादसे के बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी. इससे कुछ देर के लिए एनएच पर जाम लग गया था।

परिजनों ने बताया कि दोनों व्यक्ति बेगूसराय जिला के नावोकोठी के रहने वाले थे. घटना के बाद 47 वर्षीय शंभू कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि 55 वर्षीय गोपाल प्रसाद सिंह की मौत हॉस्पिटल ले जाने के दौरान हुई. हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया. एक महिला के निधन से पहले ही परिवार शोकाकुल था, वहीं दो अन्य लोगों की मौत की खबर ने परिजनों को बेहाल कर दिया है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH