नौकरी का झाँसा देकर युवतियों से देह ब्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नौकरी का झाँसा देकर युवतियों से देह ब्यापार कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश
मुजफ्फरपुर 30 जून 2022 -  बिहार के मुजफ्फरपुर में नर्स और अन्य नौकरियों का झांसा देकर जबरन युवतियों को देह व्यापार में धकेलने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। झपहां बाजार में पुलिस चौकी के सामने सौ मीटर दूरी पर बुधवार को एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों को अहियापुर में बुलाने के बाद उनसे जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा था। यहां बंधक बनी तीन युवतियों को भी पुलिस ने छुड़ाया। इसमें एक समस्तीपुर, दूसरी अहियापुर के ही सिपाहपुर और तीसरी भिखनपुरा की रहने वाली है।

समस्तीपुर की युवती ने देह व्यापार करने से इनकार कर दिया तो उसे घर में बंद कर मारा-पीटा जा रहा था। उसके शोर मचाने के बाद आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद लोगों ने सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में एक महिला को पीटते हुए घर से निकाला। पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के साथ एक युवक को भी हिरासत में लिया।

युवक ने रुपये दिए थे, लेकिन समस्तीपुर की युवती ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया था तो उसकी पिटाई की जा रही थी। हिरासत में ली गई महिला ने पूछताछ के दौरान अहियापुर में कई जगहों पर सेक्स रैकेट का अड्डा चलने की बात बताई है। मुक्त कराई गई तीनों युवतियों की पुलिस काउंसिलिंग कर रही है।

हिरासत में ली गई 50 वर्षीया महिला से इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की गई। इस आधार पर जीरोमाइल चौक के पास से पुलिस ने दो और युवकों को उठाया है। उनसे भी पूछताछ चल रही है। अहियापुर थानेदार विजय कुमार ने बताया कि जॉब के लिए रैकेट अलग-अलग शहरों में पर्चा साटता था। बेरोजगार युवतियां पर्चे पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल करती थीं, तब रैकेट से जुड़े लोग जॉब दिलाने के बहाने बुलाकर बंधक बना लेते थे।

झपहां में सेक्स रैकेट के अड्डे के भंडाफोड़ के बाद मौके पर जुटे लोगों ने कहा कि अक्सर यहां पर अलग-अलग लड़कियां आतीं और कुछ दिनों के बाद चली जाती थीं। नई लड़कियों के आने के बाद उनके रोने की भी आवाज सुनाई देती थी, लेकिन पुलिस चौकी के पास गलत काम होने का शक नहीं हुआ। बुधवार को जब एक युवती चिल्लाने लगी तो आसपास के लोग जुट गए।

एसएसपी जयंतकांत ने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की और तीन युवतियों को मुक्त कराया। एक महिला और तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सेक्स रैकेट से मामला जुड़ रहा है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH