NH पर बेकाबू ट्रक ने पहले कार को मारी टक्‍कर फिर मां और बेटी को रौंदते हुए घर में घुस गई

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
NH पर बेकाबू ट्रक ने पहले कार को मारी टक्‍कर फिर मां और बेटी को रौंदते हुए घर में घुस गई
गोपालगंज 28 जून 2022 -  बिहार के गोपालगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पहले कार में टक्‍कर मारी, उसके बाद बस के इंतजार में खड़ी मां-बेटी को कुचल दिया. इस हादसे में वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं. इसके बाद अनियंत्रित ट्रक हाइवे किनारे बने घर में जाकर घुस गया. इससे मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया. हादसे के बाद ट्रक का ड्राइवर, क्‍लीनर सब फरार हो गए है. फिलहाल पुलिस ट्रक को कब्‍जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार ट्रक इस तरह से अनियंत्रित क्‍यों हो गया?

जानकारी के अनुसार, यह घटना नेशनल हाइवे-27 की है. बताया जाता है कि सड़क हादसा कुचायकोट थाना क्षेत्र केबलथरी चेकपोस्‍ट के पास NH-27 पर हुआ है कि अनियंत्रित ट्रक एक कार को टक्‍कर मारते हुए वाहन के इंतजार में खड़ी मां-बेटी को कुचल दिया. इसके बाद एनएच किनारे बंद पड़ी दुकान में घुस गया. इस हादसे में मां-बेटी बुरी तरह से घायल हो गए. उन्‍हें कुचायकोट सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में भर्ती कराया गया है. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्‍हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद कार और ट्रक में सवार सभी लोग मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक और कार को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश के तरफ से एक ट्रक बिहार के तरफ आ रहा था. इस दौरान उसी लेन में दूसरी तरफ से आ रही एक कार से टकराने के बाद ट्रक सड़क के किनारे भोला तिवारी की बंद पड़ी दुकान में जा घुसा. इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं, इस हादसे में ट्रक और कार भी क्षतिग्रस्त हुआ है।

घायल मां- बेटी की पहचान बलथरी गांव निवासी विद्यावती देवी और रानी देवी के रूप में की गई है. दोनों की हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है. ट्रक और कार को कब्‍जे में लेकर पुलिस ट्रक और कार के ड्राइवर की तलाश कर रही है. बता दें कि सड़क हादसे पर अंकुश लगाने के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी की ओर से लगातार कदम उठाए जाते हैं, इसके बावजूद हादसों पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है।
NH पर बेकाबू ट्रक ने पहले कार को मारी टक्‍कर फिर मां और बेटी को रौंदते हुए घर में घुस गई

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH