पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए पति ने रची ऐसी शाजिस जिसका खुलासा करने में पुलिस के छूट गए पसीने

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी के साथ हुए दुष्कर्म का बदला लेने के लिए पति ने रची ऐसी शाजिस जिसका खुलासा करने में पुलिस के छूट गए पसीने
मुजफ्फरपुर 27 जून 2022 -  बिहार के मुजफ्फरपुर के अघोरिया बाजार में चिकन दुकान के स्टाफ रोहित कुमार को गोली मारने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। गोली मारने वाले मोतिहारी के एक युवक की गिरफ्तारी की गई है। घटना में इस्तेमाल पिस्टल व बुलेट बाइक भी जब्त की गई है। पूछताछ में स्पष्ट हुआ है कि पत्नी से दुष्कर्म का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया था। 

पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है। आमगोला में किराये का मकान लेकर रह रहा था। इस बीच पत्नी से झगड़ा हो गया था। गुस्से में पत्नी रात में घर से निकल गई थी। चिकेन मीट शॉप के स्टाफ रोहित ने महिला को देखकर उसे अपनी दुकान पर रखा और रात में उसके साथ गलत काम किया।

महिला की मां उसे खोजते हुए पहुंची तो उसने चिकेन शॉप में रोहित के साथ देख लिया। महिला वापस घर लौटी और पति से सुलह हो गई। उसने रोहित के बारे में पति को बताया। इसके बाद रोहित को गोली मारने के लिए युवक ने ठान ली। इसके लिए साजिश रचकर उसने बेगूसराय जाकर 40 हजार रुपये में पिस्टल और गोली खरीदी।

चिकेन शॉप की दुकान के बगल वाले मोहल्ले में ही युवक किराए पर मकान लेकर रह रहा था। इसलिए तीन दिनों तक दुकान के पास रुककर रोहित की रेकी की। इसके बाद नौ जून की रात युवक बुलेट से पहुंचा। रोहित पर दो गोलियां चलाईं। इसमें एक गोली कमर के पास और दूसरी बांह में लगी। गोली की आवाज सुनकर लोगों के जुटने पर युवक आमगोला ओवरिब्रज होकर भागा।

स्टेशन रोड होकर चांदनी पहुंचा और मोतिहारी स्थित अपने घर चला गया। उसने बुलेट बाइक बेचकर स्कूटी ले ली। इस दौरान समाचार पत्रों में छप रही इस घटना की खबर से लगातार पुलिस की गतिविधि पर नजर रख रहा था। उसे आभास हो गया कि पुलिस उस पर शक नहीं कर रही है तो वह फिर से आमगोला में अपने किराये वाले मकान में रहने लगा।

पुलिस ने अलग अलग इलाके से गोली मारने वाले बाइक सवार युवक का CCTV फुटेज निकाला इस फुटेज के आधार पर मुखबिरों से पहचान कराई जिससे युवक चिह्नित हो गया इसके बाद पुलिस ने उसके मोबाइल को सर्विलांस पर रखकर पुख्ता सबूत जुटाए तब उसकी गिरफ्तारी आमगोला से की गई। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने बेची गई बुलेट और घर में छिपाई गई पिस्टल व गोली जब्त कर ली है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH