नेशनल हायवे पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में दो की मौत और एक बच्ची गंभीर

बिहार , 26-06-2022 1:06:04 PM
Anil Tamboli
नेशनल हायवे पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर , हादसे में दो की मौत और एक बच्ची गंभीर
मधुबनी 26 जून 2022 -  सकरी थाना अंतर्गत एनएच-57 पर नरपतिनगर फ्लाई ओवर के निकट शनिवार की शाम अज्ञात वाहन की ठोकर से ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। ऑटो में सवार एक अज्ञात युवक एवं एक वृद्ध महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी। मृतक वृद्धा की पहचान संकोर्थू पंचायत के वार्ड छह रामपुर निवासी मो. यूसुफ राईन की 62 वर्षीय पत्नी मकबुल खातून के रूप में हुई है। 

जानकारी के मुताबिक, मकबुल खातून दरभंगा गौसाघाट स्थित अपनी बेटी के यहां से शनिवार की शाम अपनी सात वर्षीय पोती असगरी के साथ ऑटो से घर की ओर आ रही थी की NH - 57 पर नरपतिनगर पुल के निकट पीछे से आ रहा एक अज्ञात वाहन ऑटो को तेजी से रौंदते हुए भाग निकला। घटना इतनी विभत्स थी कि ऑटो में सवार एक अज्ञात युवक सहित मकबूल खातून का शरीर बुरी तरह कुचल गया। 

लोगों ने घटना की सूचना सकरी थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह को दी। घटना की सूचना मिलते ही एसआइ विमल कुमार स‍िंंह व सुरेंद्र यादव, एएसआइ कन्हैया स‍िंंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घायल बच्ची को तत्काल इलाज के लिए सकरी के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान घायल बच्ची ने अपना नाम पता बताया तब उसके स्वजन को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। थानाअध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में ले लिया गया है। ऑटो का चालक घटनास्थल से फरार है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH