प्रयागराज से बिलासपुर आ रहीं बस खाई मे गिरी , दो यात्री दबे और 20 से अधिक घायल , रेस्क्यू जारी

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रयागराज से बिलासपुर आ रहीं बस खाई मे गिरी , दो यात्री दबे और 20 से अधिक घायल , रेस्क्यू जारी
कवर्धा 26 जून 2022 -  कवर्धा जिले में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ है। कवर्धा पुलिस अधीक्षक डा.लाल उमेद सिंह ने बताया कि ईलाहाबाद से यात्री लेकर बिलासपुर आ रहीं बस खाई मे गिरी गई। इस हादसे में 20 से अधिक यात्री घायल हुए है। वही तीन यात्री बस के नीचे दबे हुए थे, जिसे बचाने के प्रयास में देर रात तक रेस्क्यू चलाया गया। खबर लिखे जाने तक यात्री को नही निकाला जा सका था, घटना शाम में होने के कारण टीम देर से मौके पर पहुंची। इस हादसे में लगभग तीन गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरा मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट (आगरपानी मोड) का है। बताया जा रहा है कि यह हादसा शाम 6.20 बजे हुआ है। बस तेज रफ्तार से आ रही थी। घाट वाले रास्ते में मोड होने के कारण बस 25 से 30 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कुकदूर थाना से मिली जानकारी अनुसार यह यात्री बस क्रमांक MP 19 P 2356 ईलाहाबाद से छत्तीसगढ़ की ओर यात्री लेकर आ रही थी इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के पोलमी घाट में यह घटना हुई। 

घाट होने के कारण यहां नेटवर्क की भी दिक्कत है यहीं कारण है कि रेस्क्यू वाली टीम को पहुंचने में करीब आधे घंटे से भी ज्यादा लग गए। हालांकि देर से ही सही लेकिन मौके पर टीम पहुंची हुई थी। घायलों को जल्द से जल्द अस्पताल में भर्ती किए जाने का काम शुरू किया गया। मौके पर मौजूद पुलिस टीम लगातार घायलो को घाटी से निकालने का काम कर रही थी। इस पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच की जाएगी।

हादसे के बाद बस में बैठे लोग डर गए। कई तो बाहर छिटक गए थे। वहीं कुछ के दबे होने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि शाम तक किसी भी की मौत की जानकारी सामने नहीं आइ है। राहगीरों द्वारा बताया गया है कि, सूचना देने के बाद करीब आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर आई। आधे घंटे तक घायल इलाज के लिए तड़पते रहे। क्योंकि सड़क से घाट कुछ ही दूरी पर है।

बताया जा रहा है कि इस बस में ज्यादातर यात्री श्रमिक वर्ग के थे जो यूपी के विभिन्न शहरों में काम करने गए थे। घाट में पलटने के बाद अधिकतर यात्री उपर की सीट पर थे, जो नीचे गिर गए। इस घटना में यात्री डर गए थे। दुर्घटना में जिन्हें सामान्य चोट लगी, प्राथमिक उपचार के बाद उनकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई। दूसरी ओर मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली पंडरिया-बजाग सड़क मार्ग हादसों का गढ़ (ब्लैक स्पाट) बन गया है। बीते कुछ दिनों में यहां सड़क हादसे एकाएक बढ़ गए है। सड़क अच्छा होने के चलते लोग तेज रफ्तार से वाहन चला रहे हैं। इसके कारण हादसे के शिकार हो रहे हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH