रेलवे इंजीनियर की करतूत , कबाड़ी को बेच दिया करोड़ो का रेल इंजन , पढ़े दिलचस्प स्टोरी

बिहार , 24-06-2022 5:58:56 PM
Anil Tamboli
रेलवे इंजीनियर की करतूत , कबाड़ी को बेच दिया करोड़ो का रेल इंजन , पढ़े दिलचस्प स्टोरी
समस्तीपुर 24 जून 2022 -  बिहार में समस्तीपुर रेलमंडल के डीजल शेड में कार्यरत एक इंजीनियर ने पूर्णिया स्टेशन पर खड़े करोड़ों रुपए के स्टीम इंजन को फर्जीवाड़ा कर कबाड़ी को बेच दिया था. इस मामले में इंजीनियर 06 महीने से फरार चल रहा था. आरोपी सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन झा को RPF ने जाल बिछाकर नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद सेक्शन इंजीनियर ने RPF की पूछताछ में कई राज खोले हैं. हालांकि इस मामले में स्क्रैप कारोबारी पंकज कुमार ढनढनिया अब भी फरार है. रेलवे पुलिस को उसकी भी तलाश है।

RPF कमांडेंट एस.जे.ए. जानी ने बताया कि स्टीम इंजन को फर्जी तरीके से बेचने के मामले में बनमनकी स्टेशन के RPF पोस्ट में केस दर्ज किया गया था. इसमें फरार चल रहे मुख्य आरोपी सेक्शन इंजीनियर को नोएडा से 17 जून को गिरफ्तार किया गया था. खगड़िया कोर्ट में पेशी के बाद उसे तीन दिनों की रिमांड पर लिया गया था. इंजीनियर से की गई पूछताछ में कई सारी बातें सामने आई हैं।

जांच में प्रभाव न पड़े, इसलिए सारी प्रक्रिया को गुप्त रखा गया था. कमांडेंट ने आजतक को बताया कि 23 जून को रिमांड की अवधि पूरी हो गई है. इसलिए इंजीनियर को खगड़िया रेल कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया जाएगा. बता दें कि कांड में फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर उनके घरों पर नोटिस चस्पा की कार्यवाही भी की गई थी।

स्टीम इंजन को बेचने के मामले में नामजद आरोपियों में अब तक पांच लोग जेल जा चुके हैं, जिसमें चार लोगों को रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया था. इस कांड के एक आरोपी हेल्पर सुशील यादव ने खगड़िया कोर्ट में पूर्व में ही सरेंडर कर दिया था. जेल जाने वालों में नीरज ढनढनिया और उसका मुंशी राम पदार्थ शर्मा , हाईवा का ड्राइवर शिशुपाल सिंह शामिल है।

यह मामला बिहार के समस्तीपुर डिवीजन में पूर्णिया कोर्ट स्टेशन से जुड़ा है. डीजल शेड में कार्यरत सेक्शन इंजीनियर ने फर्जी तरीके से पूरा रेल इंजन ही बेच दिया था. इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ, जब ऑन ड्यूटी एक महिला सिपाही संगीता कुमारी ने इसकी जांच शुरू की. उसकी रिपोर्ट के आधार पर अब RPF के प्रभारी एम.एम. रहमान के बयान पर मंडल के बनमनकी पोस्ट पर 2021 में केस दर्ज किया गया था।

समस्तीपुर लोको डीजल शेड के सेक्शन इंजीनियर राजीव रंजन झा ने डीएमई का फर्जी कार्यालय आदेश दिखाकर रेलवे मंडल के पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़े छोटी लाइन के पुराने स्टीम इंजन को कबाड़ी को बेच डाला था. यह मामला उजागर नहीं हो, इसके लिए डीजल शेड पोस्ट पर कार्यरत एक दरोगा की मिलीभगत से शेड के आवक रजिस्टर पर एक पिकअप वैन स्क्रैप के अंदर प्रवेश करने संबंधी एंट्री भी करवा दी।

मामला तब सामने आया, जब 14 दिसंबर 2021 को समस्तीपुर डीजल शेड के इंजीनियर राजीव रंजन झा, हेल्पर सुशील यादव के साथ पूर्णिया कोर्ट स्टेशन के पास वर्षों से खड़े पुराने स्टीम इंजन को गैस कटर से कटवा रहे थे. जब पूर्णिया आउट पोस्ट प्रभारी एम.एम. रहमान ने रोका तो इंजीनियर ने डीजल शेड के डीएमई का पत्र दिखाते हुए RPF को लिखित रूप से मेमो दिया था कि इंजन का स्क्रैप वापस डीजल शेड ले जाना है. अगले दिन सिपाही संगीता ने स्क्रैप लोड पिकअप के प्रवेश की एंट्री देखी, लेकिन स्क्रैप उस पर नहीं था।

संगीता ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. इस चोरी को लेकर RPF की पूछताछ के दौरान DME से जानकारी मिली कि इंजन का स्क्रैप लाने के लिए डीजल शेड से कोई आदेश जारी नहीं हुआ है. सिपाही संगीता की सूचना के बाद स्क्रैप के बारे में खोजबीन शुरू हुई. एम.एम. रहमान ने डीजल शेड से जारी पत्र के बारे में जांच शुरू की तो शेड के DME ने इस तरह का कोई भी पत्र कार्यालय से जारी करने की बात से इनकार कर दिया।

दो दिन तक खोज के बाद भी कहीं स्क्रैप लोड वाहन की जानकारी नहीं मिल पाई. इसके बाद मामले में केस दर्ज कराया गया. इस मामले में पूर्णिया कोर्ट स्थित RPF के दरोगा एम.एम. रहमान के बयान पर मंडल के बनमनकी पोस्ट पर दिसंबर 2021 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें इंजीनियर राजीव रंजन झा , हेल्पर सुशील यादव समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था. इसमें मामले की गंभीरता को देखते हुए उस वक्त DRM आलोक अग्रवाल के आदेश पर इंजीनियर व हेल्पर के अलावा डीजल शेड पोस्ट पर तैनात दरोगा वीरेंद्र द्विवेदी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था।
रेलवे इंजीनियर की करतूत , कबाड़ी को बेच दिया करोड़ो का रेल इंजन , पढ़े दिलचस्प स्टोरी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH