गाँजा चेकिंग के नाम पर नकली पुलिस ने सेल्समैन को बंधक बना कर लुटे 09 लाख रुपये

महासमुंद , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गाँजा चेकिंग के नाम पर नकली पुलिस ने सेल्समैन को बंधक बना कर लुटे 09 लाख रुपये
महासमुंद 23 जून 2022 - छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला ओडिशा से गांजा लेकर आने वालों का आसान रास्ता है। इसके चलते आए दिन पुलिस यहां गाड़ियों की चेकिंग करती रहती है। इसी बात का लाभ उठाकर बदमाशों ने एक सेल्समैन और ड्राइवर को कार सहित बंधक बनाकर 9 लाख रुपए लूट लिए। 

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर के एक घड़ी कारोबारी का सेल्समैन वसूली और माल की डिलीवरी के बाद ओडिशा से लौट रहा था, तभी खल्लारी थाना क्षेत्र में बोलेरो सवार बदमाशों ने पीछा कर रास्ते में रोक लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए गांजा की चेकिंग के नाम पर सड़क से अंदर ले गए और पेड़ से बांध दिया। 

दोनों को बांधकर बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग निकले। बताया जा रहा है कि सेल्समैन लगभग सप्ताहभर पहले वसूली और माल डिलीवरी के लिए निकला था। बुधवार को वह खरियार रोड से रायपुर लौट रहा था। सेल्समैन लक्ष्मीनारायण ने पुलिस को बताया कि वसूली के 9 लाख रुपए बैग में रखे थे। बोलेरो से निकलते ही बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और उनकी कार में गांजा होने की सूचना मिलने की बात कहते हुए चेकिंग करने लगे। थोड़ी ही देर बाद बदमाशों ने सेल्समैन को अपनी गाड़ी में बिठा लिया, जबकि उनका साथी कार लेकर साथ में जंगल की ओर आए। 

सेल्समैन ने बताया कि वहां उसे और ड्राइवर को बदमाशों ने पेड़ से बांध दिया। इसके बाद रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। खल्लारी थाना प्रभारी के मुताबिक CCTV फुटेज के सहारे आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश जारी है। पुलिस सेल्समैन के बताए हर बात पर गौर कर रही है। इसके अलावा बोलेरो के आने और सेल्समैन के आने के वाहनों के फुटेज खल्लारी थाने से लेकर खरियार रोड तक खंगाल रहे हैं। घटना की तस्दीक नहीं हो पा रही थी, इसके चलते देर रात FIR दर्ज की गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
छत्तीसगढ़ - पुरुष मित्र के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी पत्नी, अचानक आ गया पति, फिर हो गया यह कांड..
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
सक्ती से बड़ी खबर - स्टेसन के बाहर साहिल उर्फ भोंगा के गले पर कटर से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते राजीव तिवारी सहित 12 जुआरी गिरफ्तार, 09 लाख नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ - OYO हॉटल में प्रेमिका के सामने प्रेमी ने लगाई फाँसी, प्रेमिका को पुलिस ने लिया हिरासत में
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में गुरुवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
छत्तीसगढ़ - सट्टा लिखते महिला सटोरिया अनिता साहू रंगेहाथ गिरफ्तार, सट्टा पट्टी सहित नगद जप्त
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
सुना है सक्ती में चार पैरों वाले आवारा कुत्तों को पकड़ने वाली टीम आई हुई है, लेकिन सक्ती शहर में तो..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
माँ के प्रेमी को बेटे ने दी खौफनाक सजा, दिनदहाड़े बीच सड़क पर चाकू से किया इतना वार की..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - नाले में अज्ञात महिला की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
छत्तीसगढ़ - आदतन महिला बदमाश शिखा शर्मा 01 साल के लिए जिलाबदर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH