भूकंप से थर्राया देश , 280 लोगों की मौत , 250 से अधिक लोग घायल , चारो तरफ तबाही का मंजर

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भूकंप से थर्राया देश , 280 लोगों की मौत , 250 से अधिक लोग घायल , चारो तरफ तबाही का मंजर
इस्‍लामाबाद 22 जून 2022 -  अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान में बुधवार अल सुबह आए भीषण भूकंप से भारी तबाही मची है। रिक्‍टर पैमाने पर 6.1 की तीव्रता वाले इस भूकंप से अफगान‍िस्‍तान में कम से कम 280 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं 250 की संख्‍या में लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्‍तान में भी अफगानिस्‍तान से सटे कई इलाकों में बर्बादी हुई है। अमेरिकी जिओलॉजिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र दक्षिणी पूर्वी अफगानिस्‍तान के खोस्‍त शहर से 44 किमी दूर था।

अफगानिस्‍तान की न्‍यूज एजेंसी बख्‍तार ने इस भारी तबाही की सूचना दी है। एजेंसी ने बताया कि बचावकर्मी हेलिकॉप्‍टर से इलाके में पहुंच गए हैं। तालिबान सरकार के उप प्रवक्‍ता बिलाल करीमी ने कहा, 'पाकटीका प्रांत में 4 जिलों में भीषण भूकंप आया है। इसमें सैकड़ों की तादाद में लोग मारे गए हैं और दर्जनों घर तबाह हो गए हैं। हम सभी सहायता देने वाली एजेंसियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपने दल को इलाके में भेजें ताकि और ज्‍यादा विनाश से बचा जा सके।'

अफगान मीडिया के मुताबिक खोस्‍त में भारी तबाही की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। पाकिस्‍तान में भी खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत में एक व्‍यक्ति के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि भूकंप से घर की छत गिर गई जिससे इस व्‍यक्ति की मौत हो गई। पाकिस्‍तानी समयानुसार सुबह 1:54 मिनट पर यह भूकंप आया था। पाकिस्‍तान में पेशावर, इस्‍लामाबाद, लाहौर और पंजाब तथा खैबर पख्‍तूनख्‍वा प्रांत के अन्‍य हिस्‍सों और भारत तक इस जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए।

अफगान इलाकों से आ रही तस्‍वीरों में दिख रहा है कि भूकंप की वजह कई इलाके बर्बाद हो गए हैं। यूरोपीय भूकंप केंद्र का अनुमान है कि इसके झटके करीब 500 किलोमीटर के इलाके में महसूस किए गए। भूकंप के झटके बाद लोग दहशत में आ गए और सड़कों पर निकल आए। इससे पहले पिछले शुक्रवार को पाकिस्‍तान के कई शहरों में रिक्‍टर पैमाने पर 5 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH