दुःखद खबर , हिंसा में जान गंवा चुके 10वी के छात्र रिजल्ट आया , फर्स्ट डिवीजन से हुआ पास

झारखंड , 22-06-2022 9:08:10 PM
Anil Tamboli
दुःखद खबर , हिंसा में जान गंवा चुके 10वी के छात्र रिजल्ट आया , फर्स्ट डिवीजन से हुआ पास
रांची 22 जून 2022 -  पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ बीजेपी से निलंबित की जा चुकीं प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर झारखंड की राजधानी रांची समेत दूसरे शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए थे. इस दौरान 10 जून को रांची में हुई हिंसा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई. इसमें 15 साल का मुदस्सिर भी शामिल था, जिसकी घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई थी।

जब झारखंड में दसवीं का रिजल्ट आया तो मुदस्सिर के परिजन गमगीन हो गए. दसवीं की परीक्षा में मुदस्सिर फर्स्ट डिविजन से पास हुआ है. मुदस्सिर को दसवीं में कुल अंक 333 (66.60 प्रतिशत) मिले. मुदस्सिर ने पुनदाग स्थित लिटिल एंजेल स्कूल से पढ़ाई की थी और यहीं से उसने मैट्रिक की परीक्षा भी दी थी. उसे अंग्रेजी में 71, हिंदी में 64, उर्दू में 70, साइंस में 60, सोशल साइंस में 68 और मैथ में 53 अंक मिले।

रिजल्ट के बाद मुदस्सिर के पिता परवेज आलम और मां निखत परवीन का रो-रो कर बुरा हाल है. इस कामयाबी ने उन्हें खो चुके बेटे की फिर दर्दनाक याद दिला दी. परवेज आलम ठेला पर फल बेचकर अपना गुजर-बसर करते हैं. पैसों की किल्लत के बाद भी वह अपने बेटे को पढ़ा रहे थे. मां-बाप को अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनका एकलौता बेटा मुदस्सिर उस भीड़ में कैसे शामिल हो गया, जहां से वह अब लौट कर नहीं आएगा।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही

सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH