सक्ती में दर्दनाक सड़क हादसा , हायवा की ठोकर से बाईक सवार की मौके पर ही मौत

सक्ती , 20-06-2022 9:17:30 PM
Anil Tamboli
सक्ती में दर्दनाक सड़क हादसा , हायवा की ठोकर से बाईक सवार की मौके पर ही मौत
सक्ती 20 जून 2022 -  सक्ती में रविवार देर रात हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार हाइवा के टक्कर मारने के चलते हुआ। हादसे के बाद बाइक सवार सड़क पर पड़ा तड़पता रहा, पर वहां खड़े किसी भी व्यक्ति ने उसकी मदद नहीं की। इसके चलते युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि समय पर अस्पताल ले आते तो युवक की जान बचाई जा सकती थी। 

जानकारी के मुताबिक, कोरबा में उरगा क्षेत्र के तिलकेजा निवासी राम लाल कंवर (35) एक कंपनी में काम करता था। वह अपने रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सक्ती क्षेत्र के ग्राम पोरथा आया था। यहां से रात को बाइक पर लौटने के दौरान गांव के पास ही नेशनल हाईवे-49 पर रायगढ़ की ओर से आ रही हाइवा ने उसे टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। हादसा होते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक रामलाल की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे के बाद चालक हाइवा छोड़कर भाग निकला। बताया जा रहा है कि रामलाल कोरबा की ही एक कंपनी में काम करता था। पुलिस ने उसके परिवार को सूचना दे दी है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सक्ती में दर्दनाक सड़क हादसा , हायवा की ठोकर से बाईक सवार की मौके पर ही मौत

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..

छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज

छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क

छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH