अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम का पूर्वानुमान दिनांक 19 जून 2022 दिन रविवार
मौसम , 19-06-2022 12:26:30 PM
- अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि -
अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत में मध्यम से भारी बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश संभव है।
उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वोत्तर बिहार, केरल के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के आंतरिक हिस्सों, रायलसीमा और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। पंजाब और लक्षद्वीप लक्ष्यदीप में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, पूर्वी गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।
सोर्स - skymetweather.com
















