मेयर प्रत्याशी पत्नी की गोली मार कर हत्या करने के बाद BJP नेता ने कर ली खुदकुशी

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मेयर प्रत्याशी पत्नी की गोली मार कर हत्या करने के बाद BJP नेता ने कर ली खुदकुशी
मुंगेर 18 जून 2022 -  मुंगेर जिले में भाजपा नेता अरुण यादव ने गोली मारकर मेयर प्रत्याशी अपनी पत्नी प्रीति कुमारी की हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मार खुदकुशी कर ली है. यह जानकारी मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद दी. इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है. दोनों के बीच के वैचारिक विवाद को हत्या और खुदकुशी की वजह बताया जा रहा है।

यह वारदात मुंगेर जिले के लाल दरवाजा मोहल्ले में हुई है. यहां रहनेवाले बड़ा बाबू के नाम से चर्चित भाजपा नेता अरुण यादव का घर है. इस घर से लगातार दो गोली चलने की आवाज लोगों ने सुनी. आनन फानन में लोग उनके घर में घुसे. डरे-सहमे उनके परिवार वालों ने ग्रामीणों को बताया कि गोली की आवाज अरुण यादव के बेडरूम से आई है. तब परिजनों के साथ ग्रामीण भाजपा नेता के बेडरूम के पास गए. बेडरूम अंदर से बंद मिला. तब ग्रामीणों ने खिड़की से झांककर देखा गया तो अंदर पति-पति लहूलुहान हालत में गिरे दिखे।

तब ग्रामीणों ने परिजनों के सामने रूम का दरवाजा तोड़ा. पत्नी प्रीति देवी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था, जबकि भाजपा नेता अरुण यादव का खून से लथपथ शव बिस्तर पर. दोनो के सिर पर गोली लगी थी. पहली नजर में घटनास्थल को देखने से यह लगता है कि भाजपा नेता ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी है. बता दें कि अरुण यादव भाजपा के ओबीसी मोर्चा में उपाध्यक्ष थे जबकि पत्नी प्रीति कुमारी मुंगेर नगर निगम के होने वाले चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी. दोनों के बीच वैचारिक मतभेद की बात सामने आ रही है।

वारदात की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मौके से पुलिस को एक कट्टा, एक पिस्टल और कई गोलियां मिली हैं. पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

कोतवाली इंस्पेक्टर डी.के. पांडे के मुताबिक, हत्या और आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. मामले की जांच की जा रही है. इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चा शुरू हो गई है. कुछ लोग कह रहे हैं कि अरुण यादव ने अपनी छवि सुधारने के लिए अपनी पत्नी को भाजपा में शामिल करवाया और फिर मुंगेर नगर निगम के मेयर पद का लिए प्रत्याशी घोषित करवा दिया था और इसको लेकर नगर निगम के क्षेत्र में दौरा भी कर रहा था।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH