मिशन राहुल , काश अगर ऐसा हो जाता तो राहुल कब से बाहर आ गया होता

सक्ती , 13-06-2022 9:59:42 PM
Anil Tamboli
मिशन राहुल , काश अगर ऐसा हो जाता तो राहुल कब से बाहर आ गया होता
सक्ती 13 जून 2022 -  जरा सी चूक कब किसी को मुसीबत में डाल दे, यह कहा नहीं जा सकता। आज सक्ती जिले का यह गाँव पिहरीद देश भर में सुर्खियों में है। यहाँ रहने वाले लाला साहू पेशे से किसान है और घर पर ही टेंट हाउस के साथ डीजे का व्यवसाय भी करते हैं। इन्होंने अपने घर के पीछे अपनी जमीन पर बोर कराई थी। बोर में पानी नहीं निकल पाने की वजह से पास ही एक दूसरा बोर भी कराया था। 

लाला साहू ने वह बोर जिसमें पानी नहीं निकला,उस बोर को पूरी तरह से शायद ढका नहीं! बोर खुला हुआ था। इनके घर में दो बच्चे भी है। एक राहुल, दूसरा ऋषभ। राहुल 11 साल का है और ऋषभ 8 साल का। घर के पीछे बहुत बड़ी खुली जगह भी है। जहाँ राहुल,ऋषभ और अन्य बच्चे खेलते हैं। बताया जा रहा है कि 10 जून को अचानक ही एक घटना घट गई। दोपहर में खेलते हुए राहुल बोर में नीचे जा गिरा। 

जैसे ही यह बात परिजनों तक पहुँची। हंगामा सा मच गया। राहुल खुले हुए बोर में लगभग 60 फीट नीचे गिरकर फस गया। आनन-फानन गॉंव में यह खबर आग की तरह फैल गई और सहायता के लिए सभी ने पुलिस प्रशासन तक बात पहुचा कर मदद मांगी। घटना की खबर मिलते ही जिले के कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला और पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित तमाम अधिकारियों का दल घटनास्थल पहुँचा। सबसे पहले बोरवेल में गिरे बच्चे को सुरक्षित रखने की दिशा में कदम उठाया गया। 

ऑक्सीजन की व्यवस्था कर तत्काल राहुल तक पहुचाई गई। विशेष कैमरे लगाकर राहुल की हर गतिविधियों पर नज़र रखी गई और  उसे खाने पीने के सामान भी दिए गए। यह घटना कोई सामान्य घटना नहीं थी। जिला प्रशासन द्वारा बच्चे को बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित आवश्यकता अनुसार सभी से संपर्क बनाया गया। आसपास की भीड़ हटाने पुलिस फोर्स लगाकर बेरिकेडिंग की गई। समय रहते बच्चे को ऊपर लाने का भी प्रयास किया गया। 

जिला प्रशासन की मांग पर रेस्कयू के लिए बड़ी-बड़ी मशीनों के साथ एक्सपर्ट भी बुलाए गए। भिलाई , कटक , कोरबा , झारखण्ड , रायगढ़ , बिलासपुर सहित अन्य स्थानों से भी राहत एवं बचाव के लिए मशीनें तथा वाहन मांगी गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के पहुचने के बाद सैकड़ो कोशिशें की गई कि राहुल किसी तरह रस्सी, हुक को पकड़ ले।  कई अलग-अलग जुगाड़ भी बनाये गए। खाने के सामान देकर उसे पकड़कर ऊपर लाने की योजना बनी। 

गुजरात से रोबोट बुलाकर भी निकालने की कोशिशें जारी रही। एक तरफ बोर के गहराई में गिरे राहुल के समानांतर गड्ढा कर सुरंग बनाकर राहुल तक पहुँचने की रणनीति बनी और अमल में लाया गया, वही दूसरी ओर कभी मैनुअल क्रेन में रस्सी के सहारे राहुल को ऊपर खीचने का प्रयास किया गया। 10 जून की रात लगभग 10 बजे से  200 से अधिक बार बोरवेल के नीचे कभी रस्सी, तो कभी पाइप या दूसरे जुगाड़ के माध्यम से राहुल को ऊपर लाने का प्रयास किया जाता रहा। कभी केले,कभी जूस तो अन्य खाद्य सामग्रियों के साथ राहुल को फाँसने की कोशिश की गई। राहुल एक बार भी पकड़ में नहीं आया। न ही उसने रस्सी पकड़ी और न ही उसने किसी की बात समझी। वह खाने पीने की वस्तुओं को लेकर  खा तो लेता था, मग़र बोरवेल से ऊपर आने का प्रयास ही नहीं करता था। 

11 साल के राहुल की इस गतिविधियों को देखकर बचाव के एक्सपर्ट भी हैरान और निराश रहे। आखिरकार जब बात नहीं बनी तो बोरवेल की गहराई तक गड्ढा कर सुरंग बनाकर ही राहुल को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया। भारी मशक्कत के बाद बड़ी-बड़ी पोकलेन मशीनों,जेसीबी से गड्ढा किया गया। अब सुरंग बनाने का काम तो चल रहा है लेकिन इसके साथ ही बोरवेल में उसका मनोबल बढ़ाने और खाद्य सामग्रियां पहुचाकर  बाहर निकालने की जुगत अब भी लगाई जा रही है। 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोरवेल में फंसे राहुल को बाहर लाने के लिए स्वयं पल -पल की जानकारी ले रहे हैं और जिला प्रशासन को भी राहुल को सकुशल बाहर निकालने के निर्देश दिए हुए हैं। उन्होंने राहुल के परिजनों से भी बात कर ढांढस बंधाया है। अब सभी चाहते हैं कि राहुल सकुशल बाहर आ जाए। कलेक्टर ने रेस्क्यू अभियान भी बीती रात से शुरू कराया है। अभियान सही दिशा में चल भी रहा है। सुरंग बनाकर राहुल तक पहुँचने टीम लगी भी है,लेकिन राह में आया चट्टान कुछ समय के लिए अभियान की गति को धीमी कर गया। 

बहुत ही रिस्की क्षेत्र होने और कम्पन से राहुल के प्रभावित होने की आशंकाओं की वजह से चट्टान को तोड़ने भारी भरकम मशीन नहीं लगाई गई है, लेकिन फिर भी एक अन्य ड्रिलिंग मशीन मंगाकर राहुल को बचाने टीम जोर शोर से सक्रिय हो गई है। राहुल को बचाने के लिए हर सम्भव कोशिश हो रही है। लेकिन यह भी सच है कि हजारों बार कोशिश कर चुके टीम के सदस्यों की बातें काश राहुल यदि ठीक से समझ पाता तो यह राहुल कब का बाहर आकर अपने भाइयों के साथ खेलता-कूदता रहता...वह संघर्ष नहीं कर रहा होता।
मिशन राहुल , काश अगर ऐसा हो जाता तो राहुल कब से बाहर आ गया होता

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH