एक को सौतेली माँ ने जान से मार दिया तो दूसरी की पति ने कर दी हत्या , संयोग ऐसा की दोनों मृतिका का नाम था शबनम

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक को सौतेली माँ ने जान से मार दिया तो दूसरी की पति ने कर दी हत्या , संयोग ऐसा की दोनों मृतिका का नाम था शबनम
बांका 04 जून 2022 -  दो बेटियां अपनों की प्रताड़ना का शिकार होकर दुनिया को छोड़ गई. पहली घटना बांका जिले के नक्सल प्रभावित बेलहर प्रखंड के लौढिया की है, जहां सोलह वर्षीय नाबालिग बच्ची अपनी सौतेली मां की प्रताड़ना शिकार हुई. वहीं, दूसरी घटना सदर थाना के ललमटिया की है; जहां पति के अवैध संबंध का विरोध करने की सजा जान गंवाकर मिली. खास बात यह कि दोनों ही घटनाओं में मृतको का नाम शबनम है. इन मामलों की जानकारी मिलते ही संबंधित थानों की पुलिस ने दोनों शव अपने-अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया है।

पहली घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बाका की 16 वर्षीय शबनम कुमारी अपनी मां के देहांत के बाद से सौतेली मां के साथ रह रही थी. उसे काफी प्रताड़ित किया जाता रहा. मौका मिलते ही अनाज में डालने वाला जहरीला टेबलेट को पानी में घोलकर उसे झटके में पिला दिया. इसके बाद शबनम की देर रात तक काफी तबीयत खराब हो गई और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद सौतेली मां द्वारा शबनम द्वारा ही जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की बात कहने लगी; जबकि उसका बड़ा भाई सौतेली मां पर ही जहर देकर मारने का आरोप लगा रहा है. घटना के बाद से सौतेली मां घर छोड़कर फरार हो गयी है. इस बाबत मृतका के बड़ा भाई सौतेली मां को हत्या का कसूरवार बताते हुए लिखित शिकायत की है।

दूसरी घटना सदर थाना बांका के ललमटिया की है जहां सुईया बाजार की शबनम की शादी ललमटिया के मो. इश्तेयाक के साथ हुई थी. शादी के बाद से पति प्रताड़ित करता था. इसको लेकर पंचायती भी हुई. इस बीच शबनम को तीन बच्चा भी हुआ; मगर आरोप यह है कि पति फिर भी प्रताड़ित करता रहा. आरोप के अनुसार, एक दिन पति ने उसे खूब पीटा जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका की मां और बहन का आरोप है कि शबनम की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के मकसद से उसे फंदे से लटका दिया गया. इस बीच ससुराल के सभी लोग फरार हो गए हैं और साथ ही उसके तीनों बच्चों को भी साथ ले गये हैं. मौत की जानकारी ग्रामीणों द्वारा फोन पर देने के बाद करीब 15 घंटे बाद उसकी मां कोलकाता से पहुंची और पुलिस को घटना की सूचना दी. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस बाबत मृतक की मां कश्मीरी खातून और बहन रौशन खातून ने बताया कि शबनम के पति का किसी पराई महिला से अवैध संबंध होने के चलते उसको नापसंद करता था और इसलिए ही उसे प्रताड़ित करता था. बेलहर थनाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी. बांका थनाध्यक्ष शंभु यादव ने भी मौत की पुष्टि करते हुए उसके परिजनों द्वारा मिली शिकायत के आधार पर कार्रवाई करने की बात कही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH