प्रेमिका से शादी करने के लिए कर दी पत्नी की हत्या , अंतिम संस्कार से पहले खुल गया राज

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
प्रेमिका से शादी करने के लिए कर दी पत्नी की हत्या , अंतिम संस्कार से पहले खुल गया राज
सीतामढ़ी 04 जून 2022 -  बिहार के सीतामढी में एक शख्स पर अपनी ही पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने प्रेमिका के चक्कर में अपनी पत्नी की हत्या कर दी और फरार हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पति ने प्रेमिका से दूसरी शादी भी कर ली। लेकिन पहली पत्नी के अंतिम संस्कार से पहले ही उसके मायके वाले मौके पर पहुंच गए। इस मामले में मृतका के मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए घटना की एफआईआर दर्ज कराई है। 

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, शहर के मेहसौल ओपी एरिया में पति के शादी से पहले से एक युवती से संबंध बताए जाते है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उसकी हत्या का प्लान तैयार कर दिया। 

बताया गया है कि मृतका के पति ने अपनी प्रेमिका से शादी कर ली थी। दूसरी शादी की भनक मिलने पर पहली पत्नी और उसके बीच विवाद हुआ। आरोप है कि उसके बाद पति ने पहली पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक महिला का नाम गायत्री देवी बताया है, जबकि हत्‍यारोपी की पहचान करण मुख‍िया के तौर पर की गई है। हत्या के बाद मृतका के शव को जलाने की तैयारी ससुराल पक्ष की तरफ से की जा चुकी थी। लेकिन तभी उसके मायके पक्ष के लोग आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसके बाद से पूरा परिवार मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीतामढ़ी के सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी पक्ष की तरफ से एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। करण के घर पर ताला लगा हुआ है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH