शर्मनाक वारदात , ससुर को बहु के साथ दुष्कर्म करने की लगी लत , पति भी पिता की करता था तरफदारी

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शर्मनाक वारदात , ससुर को बहु के साथ दुष्कर्म करने की लगी लत , पति भी पिता की करता था तरफदारी
गया 27 मई 2022 -  गया में एक ससुर अपनी बहू (28) से 6 महीने से रेप कर रहा था। महिला ने बताया कि ऐसा लगता था जैसे ससुर (60) को इसकी लत सी लग गई थी। वो रोज कमरे में चले आते और रेप करते। महिला ने अपनी पति (32) से भी इसकी शिकायत की, लेकिन पति, पत्नी का साथ देने की बजाय अपने पिता का साथ दे रहा था। पति उससे कहता कि चुप रहो, ऐसा हो ही नहीं सकता। ससुराल में जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो महिला ने सारी बातें अपने मायके वालों को बताई। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी ससुर से पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र मानपुर इलाके का है। महिला ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में बताया कि उसकी ननद बीमार थी। जिसके चलते वो ससुराल आई हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उनकी अक्सर नाइट शिफ्ट रहती थी। रात में ससुर उसके पास आता और उसके साथ रेप करता। शोर मचाने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी देता।

इधर बुनियादगंज थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह का कहना है कि बहू के आरोप गंभीर है। इसमें कुछ भी अपनी ओर से कहा नहीं जा सकता है। लिहाजा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार लिया है। जांच चल रही है पीड़िता का गया कोर्ट में बयान दर्ज कराया जाएगा।

महिला के डेढ़ और 3 साल के दो बच्चे भी हैं। महिला की शादी 5 साल पहले हुई थी। उसका कहना है कि जब से वह अपनी ससुराल आई है तभी से उसके ससुर बुरी नियत से उसे देख रहे थे। महिला का कहना है कि 6 महीने पहले उसकी ननद की तबीयत खराब हो गई थी। घर के सारे लोग ननद की तीमारदारी में जुटे थे। सिवाय ससुर के। ससुर घर पर ही थे। रात के वक्त घर के कमरे में अकेला पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं उसने शोर मचाने और दुष्कर्म की बात दूसरे से शेयर करने में अंजाम भुगतने की भी धमकी दे डाली।

पीड़िता ने बताया कि ससुर को इसकी लत लग गई थी। वो रोज कमरे में आते और रेप करते। महिला का कहना है कि ससुर के साथ पति भी उसे धमकियां दे रहा था। पति का कहना था कि तुम गलत बोल रही हो मेरे पिता ऐसा कर ही नहीं सकते। मायके से मानसिक सपोर्ट मिलते ही वह थाने पहुंची और ससुर के खिलाफ मंगलवार की रात केस दर्ज कराया वहीं दूसरी ओर बहू और ससुर के बीच का मामला थाने में पहुंचने की भनक लगते ही समाज के दर्जनों लोग थाने पहुंच गए। महिला पर समझौते का दबाव बनाने लगे, लेकिन बात नहीं बनी और पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

DB

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH