नेता जी के बड़े हॉटल में चल रहा था सैक्स रैकेट , 07 युवक और 08 युवतियां आपत्तिजनक हालत में गिरफ्तार
बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
औरंगाबाद 27 मई 2022 - बिहार के औरंगाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने बसपा नेता के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से सात लड़के और आठ लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि होटल बसपा नेता योगेंद्र वर्मा का है। योगेंद्र वर्मा पहले जदयू में थे।
दरअसल, शहर के दाउदनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक होटल में कई दिनों से सेक्स रैकेट चल रहा है। इसके बाद पुलिस ने दाउदनगर के एसडीपीओ ऋषि राज के नेतृत्व में होटल में दबिश दी। पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से सात लड़के और आठ लड़कियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। इधर मौका पाकर होटल का स्टाफ मौके से फरार हो गया। पुलिस पकड़े गए लड़के-लड़कियों को थाने ले आई और उनके परिजनों को आगे की कार्रवाई के लिए दाउदनगर थाना बुलाया है।
पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार ने बताया कि एक होटल में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिली थी। इस पर होटल में छापेमारी की गई। ये होटल बसपा नेता योगेंद्र वर्मा का बताया गया है। छापेमारी के दौरान होटल का मैनेजर सहित पूरा स्टाफ फरार हो गया है। वहीं होटल से पकड़े गए लड़के-लड़कियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं बसपा नेता की भूमिका की भी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि छापेमारी टीम में दाउदनगर थानाध्यक्ष गुफरान अली और पुलिस बल शामिल था।
















