माँ के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत बेटे को जान दे कर पड़ी चुकानी , जुली और धर्मेन्द्र रची खूनी शाजिश

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माँ के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत बेटे को जान दे कर पड़ी चुकानी , जुली और धर्मेन्द्र रची खूनी शाजिश
पटना 27 मई 2022 -  बिहार की राजधानी पटना से मानवीय रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है. यहां प्रेम संबंध का विरोध करने पर सगी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे का बेरहमी से कत्ल करवा डाला. राजधानी पटना की फतुहा थाना पुलिस ने गढ़ोचक स्थित रेलवे लाइन के किनारे युवक की सिर कटी लाश बरामद होने के मामले का जाँच किया तो पूरी कहानी सामने आ गई. सूरज कुमार की हत्या उसकी सगी मां जूली देवी ने ही अपने आशिक धर्मेंद्र कुमार के साथ मिलकर करवाई थी।

सूरज की गलती बस इतनी थी कि उसने गैर मर्द के साथ अपनी मां को अवैध संबंध बनाते देखा था और इसका विरोध करता था. सूरज की हत्या गर्दन काट कर कर दी गई और साक्ष्य छिपाने को लेकर हत्यारों ने उसकी गर्दन को मिट्टी में दबा दिया था. पुलिस अनुसंधान के क्रम में मुख्य आरोपी धर्मेंद्र कुमार की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने पूरे हत्याकांड का खुलासा कर लिया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर मृतक के गायब सिर को भी बरामद करते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

फतुहा डीएसपी राजेश कुमार मांझी ने बताया कि अवैध संबंध का विरोध करने पर ही बीते 22 मई की देर रात 19 वर्षीय सूरज कुमार की गर्दन काट कर हत्या कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि दीदारगंज थाना क्षेत्र के धर्मशाला गली निवासी जूली देवी का अपने किराएदार धर्मेंद्र कुमार के साथ अवैध संबंध था, जिसका सूरज कुमार आए दिन विरोध किया करता था. उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर 15 दिन पूर्व धर्मेंद्र कुमार और सूरज कुमार के बीच मारपीट भी हुई थी, जिसमें धर्मेंद्र ने सूरज को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

फतुहा डीएसपी ने बताया कि बीते 22 मई की देर रात सूरज मालसलामी के मंसूरगंज स्थित अपने नाना के घर से पैदल अपने घर दीदारगंज धर्मशाला गली लौट रहा था. इसी दौरान दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप ऑटो में सवार धर्मेंद्र और उसके अन्य साथी जितेंद्र कुमार, रवि कुमार और बिट्टू कुमार ने सूरज का मुंह हाथ बांधकर उसे जबरन ऑटो में बैठा लिया, और फतुहा थाना क्षेत्र के गढ़ोचक स्थित भिंडी के खेत में ले जाकर गर्दन काट कर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को रेलवे लाइन के किनारे फेंक दिया।

हत्यारों ने साक्ष्य छिपाने को लेकर उसके सिर को गड्ढा खोदकर उसमें दबा दिया. अगले दिन 23 मई को रेलवे लाइन के किनारे सिर कटी लाश बरामद होने से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई थी. फतुहा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के समक्ष अपना अपराध कबूल लिया है।
माँ के अवैध संबंध का विरोध करने की कीमत बेटे को जान दे कर पड़ी चुकानी , जुली और धर्मेन्द्र रची खूनी शाजिश

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH