तेज रफ्तार SUV ने फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को रौंदा , दोनों की हालत गंभीर
मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
भोपाल 18 मई 2022 - राजधानी में एक तेज रफ्तार SUV ने फुटपाथ पर सो रही दो महिलाओं को रौंद दिया। मंगलवार देर रात हुए इस हादसे में महिलाएं बुरी तरह घायल हो गईं। उन्हें हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि देर रात में सुनसान सड़क पर दो कारों में युवा फर्राटा भरते हुए रेस लगा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। हादसे के बाद SUV आगे जाकर पलट गई। पुलिस को एक कार से महंगी शराब भी बरामद हुई है। घटना बंसल अस्पताल के पास की है।
















