आज का राशिफल , दिनांक 18 मई 2022 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 18-05-2022 12:18:02 PM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 18 मई 2022 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 18 मई 2022 दिन बुधवार - 

मेष राशि - आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। हो सकता है कि शाम तक आपको कोई शुभ समाचार मिले। घर में खुशी का माहौल बनेगा । सोसायटी के लोग आज आपके व्यक्तित्व से प्रसन्न होंगे। आज स्वास्थ्य फिट रहेगा। इस राशि की अविवाहित महिलाओं के लिये आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। परिवार वालों के साथ कोई खास बातचीत हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सुखमय की स्थिति बनी रहेगी।

वृष राशि - आज किसी काम से आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेन्स देखकर बॉस आपसे खुश होंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। किसी खास काम की तैयारी करेंगे। पिछले कार्यों के बेहतर परिणाम मिलेंगे। आज मित्र से किसी काम में विशेष मदद मिलेगी । इस राशि के लवमेट आज किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बनायेंगे। अचानक धन लाभ होगा।

मिथुन राशि - कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएंगी। अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। आपके जीवनशैली में सुधार हो सकता है। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में उन्नति हो सकती है।

कर्क राशि - आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। आज व्यर्थ की बहसबाजी से दूर रहें, तो बेहतर होगा। आप अपनी काबीलियत से काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। किसी काम को जल्दबाजी में न करें, वरना काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा काम को धैर्य पूर्वक करें।

सिंह राशि - आज कार्यक्षेत्र में योग्यता साबित करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं। मेहनत और ईमानदारी से किये गये काम में सफलता मिल सकती है। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। कामकाज में थोड़ी सावधानी रखें। किसी काम में ज्यादा समय और पैसा लग सकता है।

कन्या राशि - आज भाग्य आपके साथ रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं, वो आज किसी मित्र की मदद से पूरा हो जाएगा। आज का दिन प्रेम-संबंधों के लिए उत्तम है। व्यावसायिक यात्रा सुखद रहेगी। आज वाणी में मधुरता रहेगी। मित्रों की सलाह काम आयेगी। जीवनसाथी से लंबी बातचीत होगी। पुराने कामों का फायदा मिलेगा। लोग आपकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे।

तुला राशि - आज आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा। कुछ लोग आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। पुरानी बातों में आप उलझ सकते हैं। बिजनेस में कोई अनजाना डर आपको परेशान कर सकता है। सड़क पर ड्राइव करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अगर कहीं यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो बेहतर होगा आज के लिए यात्रा टाल दें।

वृश्चिक राशि - आज आपका ज्यादातर समय माता-पिता के साथ बीतेगा। भौतिक सुख-संसाधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। खुद को तंदरुस्त महसूस करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दैनिक कार्यों में सफलता के आसार बन सकते हैं। अपने विचारों को जाहिर करने में बहुत हद तक सफल हो सकते हैं।

धनु राशि - अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन शानदार है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आज खुले मन से काम करेंगे। अपनी परफॉर्मेंस से आगे बढ़ेंगे। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। थोड़ी मेहनत से ही आपको बड़े फायदे होंगे। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। किसी समारोह में जाने का प्लान बना सकते हैं।

मकर राशि - आज आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। इस राशि के राजनीतिक नेताओं के लिए आज का दिन अच्छा है। काम की व्यस्तता थोड़ी ज्यादा रहेगी। किसी का गुस्सा किसी और पर निकालने से आपके संबंधों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। बेहतर होगा अपने गुस्से को कंट्रोल में रखें। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। दवाब में काम करना पड़ सकता है। जरूरी कामों में जल्दबाजी करने से बचें ।

कुंभ राशि - आज आपका दिन घूमने-फिरने में बीतेगा। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगे। मनोरंजन के लिए कहीं दूर ट्रिप का प्लान बनायेंगे। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा फायदा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। ऑफिस में कुछ नए लोग शामिल हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। मनोरंजन के कुछ मौके अचानक मिलेंगे ।

मीन राशि - आज दोस्तों से आपके संबंध मधुर होंगे। आज अनुभव से काम पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको सहयोग मिल सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं । जीवनसाथी से सहयोग मिल सकता है। किसी जरूरी काम को निपटाने के लिए योजना बना सकते हैं। किसी काम में मिली सफलता से लोग खुश होंगे। आपको कोई उपहार भी मिल सकता है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH