मौषम अलर्ट , इन राज्यों पर प्री-मानसून की गतिविधियां हुई तेज , गर्मी से जल्द मिलेगी राहत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
मौषम अलर्ट , इन राज्यों पर प्री-मानसून की गतिविधियां हुई तेज , गर्मी से जल्द मिलेगी राहत
भोपाल 17 मई 2022 - भारत के कई राज्यों पर प्री-मानसून की गतिविधियां बढ़ती नजर आ रही हैं। मानसून अंडमान-निकोबार पहुंच चुका है और 27 मई से एक जून तक ये केरल पहुंच जाएगा और फिर देश के कई हिस्सों पर ये प्रभाव डालेगा, लेकिन मध्य प्रदेश की बात करें, तो यहां इसका असर दिखाई देने में वक्त लगेगा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो भले ही प्रदेश में दो दिन तापमान कम हुआ है और एक-दो दिन ऐसा ही स्थिर बना रहेगा, लेकिन गर्मी दोबारा बढ़ने की संभावना है। 

प्रदेश के लोगों को इतनी जल्दी गर्मी से छुटकारा नहीं मिलने वाला है। मई के अंतिम सप्ताह में गरज-चमक के साथ कुछ जिलों में थोड़ी बहुत बारिश हो सकती है। मंगलवार की बात करें तो प्रदेश में सबसे अधिक तापमान नौगांव व सीधी का 45 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं नौगांव, सीधी व दतिया में लू चली। इधर भोपाल का 42.7, इंदौर का 42.9, जबलपुर का 42.1 एवं ग्वालियर का 43.6 डिग्रीसे. तापमान रहा।

इस साल का मौसम बीते सालों की तुलना में थोड़ा अलग रहा। इस साल प्री-मानसून का महीना माने जाने वाले मई में भी बहुत कम बारिश हुई। आंकड़ों की मानें तो 16 मई तक प्रदेश में सामान्य तौर पर 13.1 मिमी बारिश होती है, लेकिन इस साल 2.3 मिमी ही हुई यानी 82 प्रतिशत कम बारिश हुई। प्रदेश के कुछ जिले जिनमें मई के महीने में बारिश होती है, वे भी इस साल सूखे ही रहे। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस साल एक मई से 16 मई के बीच ग्वालियर, दतिया, अशोकनगर, दमोह, सिहोर, होशंगाबाद, हरदा, बैतुल, पन्ना आदि जगहों में प्री-मानसून गतिविधि नहीं हुई। 

प्रदेश भर में मई के बचे हुए दिनों में भी प्री-मानसून गतिविधियां कम होने की संभावना है। कुछ ही जिले हैं, जहां थोड़ी बहुत बारिश होगी, लेकिन वहां भी गर्मी से राहत नहीं मिलेगी, उल्टा उमस बढ़ेगी। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ममता यादव ने बताया कि इस साल पश्चिमी विक्षोभ बहुत कम आए और जो आए, वो भी ज्यादा प्रभावशाली नहीं रहे। इस वजह से पश्चिमी और पूर्वी हवाओं का परस्पर टकराव ना के बराबर हुआ। इस वजह से प्री-मानसून गतिविधियां कम हुईं। इसके साथ ही मई के महीनों में ज्यादा समय आसमान साफ ही रहा, जिसकी वजह से तेज धूप सीधे पड़ी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH