भाई के साले ने नहाते वक्त युवती की ली अश्लील तश्वीर , फिर ब्लैकमेल कर किया रेप के साथ अप्राकृतिक कृत्य

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
भाई के साले ने नहाते वक्त युवती की ली अश्लील तश्वीर , फिर ब्लैकमेल कर किया रेप के साथ अप्राकृतिक कृत्य
ग्वालियर 15 मई 2022 -  ग्वालियर में एक युवती के नहाते समय अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी युवक ने ब्लैकमेलिंग के जरिए युवती से मंदिर में शादी का नाटक कर फोटो भी खींचे और उसे अपने साथ सूरत ले जाकर गलत काम किया। आरोपी, युवती के भाई का साला बताया जा रहा है। 

जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी उसे और उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने लगा। ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवती ने सारी घटना अपने भाई को बताई।इसके बाद युवती ने अपने भाई के साथ थाने पहुंचा, इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी पर दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के पऊआ वाली माता के पास रहने वाली 19 वर्षीय युवती ने महाराजपुरा थाने आकर शिकायत की है कि महावीर नगर में रहने वाले उसके भाई के साले श्याम सिंह उर्फ आशू बघेल ने उसके नहाते वक्त अश्लील फोटो खींच कर शादी का दबाव बनाया और उसे 06 जून 2021 को एक मंदिर में ले गया और उसके साथ शादी का नाटक कर फोटो खींचे और उसे भाई के घर छोड़कर चला गया। 

उसने अपनी बदनामी के डर से यह बात किसी को नहीं बताया। इसके बाद 12 फरवरी 2022 को आरोपी युवक श्याम सिंह मेरे फोटो वायरल करने की धमकी देकर मुझे ब्लैकमेल कर जबरन ग्वालियर से सूरत ले गया और मेरे साथ मेरी मर्जी के खिलाफ उसने मेरे साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। इसके बाद वह मुझे अपने घर महावीर नगर ले आया और मेरे साथ यहां भी गलत काम किया।

जब मैंने इसका विरोध किया था वह मेरे भाई और मुझे जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी से तंग आकर युवती ने सारी बात अपने भाई को बताई, इसके बाद युवती भाई के साथ थाने पहुंची और इसकी शिकायत पुलिस से की पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

महाराजपुर थाने के सीएसपी रवि भदौरिया ने बताया है कि एक युवती ने थाने आकर आरोपी द्वारा उसके साथ दुष्कर्म करने की शिकायत की है। पीड़ित युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH