बर्थडे के दिन संदिग्ध हालत में मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस की खिड़की से लटकी मिली लाश

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बर्थडे के दिन संदिग्ध हालत में मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस की खिड़की से लटकी मिली लाश
मुंबई 14 मई 2022 -  केरल के कोझिकोड में मॉडल और एक्ट्रेस शहाना शुक्रवार को मृत पाई गई हैं. 20 वर्षीय एक्ट्रेस शहाना की लाश घर की खिड़की की रेलिंग से लटकी मिलीं. घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शहाना के पति सजद को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. डेढ़ साल पहले ही शहाना और सजद की शादी हुई थी, दोनों कोझिकोड से करीब 14 किलोमीटर दूर परमबिल बाजार इलाके में रहते थे, जहां से शहाना का शव बरामद हुआ है।

शहाना की मां और रिश्तेदारों ने मॉडल की डेथ को हत्या बताया है. उनका मानना है कि शहाना ने सुसाइड नहीं किया, बल्की उसकी जान ली गई है. उन्होंने इसका आरोप शहाना के पति सजद पर लगाया है. शहाना की मां ने कहा- ‘मेरी बेटी हमेशा पति के बारे में बताती थी और मारपीट के बारे में भी कहती थी. मेरी बेटी घरेलू हिंसा के बारे में बताती थी. वह उस पर हाथ उठाता था.’

एक न्यूज के साथ बातचीत में शहाना की मां ने कहा- ‘वह कभी आत्महत्या नहीं कर सकती, उसने हमें अपने 20वें जन्मदिन के लिए भी बुलाया था. वह बहुत उत्साहित थी, अपने जन्मदिन को लेकर. हम सभी उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करने की प्लानिंग कर रहे थे.’ इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शहाना ने गुरुवार को ही उनसे बातचीत की थी. वह कहती हैं- ‘उसने गुरुवार को ही मुझे कॉन्टैक्ट किया था.’

शहाना की मां आगे कहती हैं- ‘आज ही उसका 20वां जन्मदिन था, उसने मुझे कहा था कि वह घर आएगी जन्मदिन सेलिब्रेट करने. मैं नहीं मान सकती कि उसने सुसाइड किया होगा.’ शहाना की मां ने उनके पति सजद पर अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि सजद ने शहाना को धमकी दी थी कि अगर उसने विज्ञापन से आए पैसों का चेक उसे नहीं सौंपा तो वह उसे जान से मार डालेगा और अब वह इस दुनिया में नहीं रही।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH