खून मांगती है यह जमीन , इस साईन बोर्ड से लोग दहशत में , क्या है मतलब इस बोर्ड का पढ़े इस खबर में

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
खून मांगती है यह जमीन , इस साईन बोर्ड से लोग दहशत में , क्या है मतलब इस बोर्ड का पढ़े इस खबर में
छतरपुर 12 मई 2022 -  छतरपुर जिले के चंदला थाने के अंतर्गत ग्राम हिम्मतपुर में मुख्य मार्ग से सटी एक निजी जमीन पर लगा अजीबोगरीब साइन बोर्ड लोगों में दहशत की वजह बन गया है। इस बोर्ड में लिखा है कि खून मांगती है यह जमीन। दरअसल इस जमीन को लेकर दोनाें परिवारों में कई बार खूनी संघर्ष हो चुका है।

जानकारी के अनुसार यह जमीन हिम्मतपुर गांव में रहने वाले एक तिवारी परिवार के नाम है, जबकि दूसरा तिवारी परिवार इस जमीन काे अपना कब्जा बताकर इसे लेने पर अड़ा है। इसी बात को लेकर यह जमीन विवाद की वजह बनी हुई है। गांव के गुलही तिवारी के अनुसार यह जमीन उनके नाम है। इसके सारे दस्तावेजों में उन्हीं का नाम दर्ज है। 

जबकि गांव में ही रहने वाले दबंग लक्खू तिवारी इस जमीन को अपना बताकर इस पर कब्जा करने की कोशिश में है। जमीन के इस टुकड़े को लेकर इन दोनोें तिवारी परिवारों के बीच यह विवाद कई सालों से चल रहा है। इसे लेकर दोनों परिवारों में कई बार झगड़े भी हुए हैं। गुलही तिवारी को इस बात की आशंका है कि कहीं विरोध पक्ष कूटरचित दस्तावेजों से कहीं इस जमीन को अपने नाम न करा ले या किसी को अंधेरे में रखकर इसका सौदा न कर दे। इसी आशंका काे लेकर इस जमीन पर यह साइन बोर्ड लगाकर लिख दिया गया है कि खून मांगती है यह जमीन, जिससे लोग इसे लेकर सर्तक हो जाएं। 

बहरहाल यह साइन बोर्ड न सिर्फ जिला प्रशासन बल्कि पुलिस को चुनौती दे रहा है, बल्कि इस मार्ग से गुजरने वाले भी इस साइन बोर्ड को देखकर सहज ही दहशत में आ जाते हैं। गांव से लेकर आस-पास क्षेत्र में यह बोर्ड खासी चर्चा का विषय भी बन गया है। ऐसे हिंसक स्लोगन वाले साइन बोर्ड को लेकर अब पुलिस भी सतर्क होकर इसे हटाने की तैयारी कर रही है। SP सचिन शर्मा का कहना है कि हाल ही में मामला संज्ञान में आया है। अभी पुलिस जांच कर रही है कि यह बोर्ड आखिर लगाया किसने है। थाना प्रभारी को इस तरह का साइन बोर्ड हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH