डॉक्टर ने नर्स के पीठ पर हाथ फेरते हुए कहा , आ जाओ चेम्बर में अभी तो तुम्हारी शादी भी नही हुई है , मजे करते है

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
डॉक्टर ने नर्स के पीठ पर हाथ फेरते हुए कहा , आ जाओ चेम्बर में अभी तो तुम्हारी शादी भी नही हुई है , मजे करते है
ग्वालियर 10 मई 2022 -  ग्वालियर में ब्लड प्रेशर की जांच कराने आए अटल बिहारी वाजपेयी IIITM संस्थान के प्रोफेसर आदित्य त्रिपाठी पीठ पर हाथ फेरते हैं। हाथ पकड़ लेते हैं, जब मना करती हूं तो कहते हैं तेरी तो शादी भी नहीं हुई है हमारे साथ बैठ लेगी तो क्या चला जाएगा जब मैंने मना किया तो बोले तुम बहुत सुंदर लगती हो तुम्हें पता नहीं है। मैंने पूछा सर आप मेरे साथ ऐसा क्यों कर रहे हो तो कहते हैं कि तुम बनी ही शोषण के लिए हो।

35 वर्षीय नर्स ने IIITM के प्रोफेसर और डिस्पेंसरी के मेल स्टॉफ खिलाफ लगातार दो साल से हो रही प्रताड़ना पर कुछ इस तरह अपनी पीड़ा दैनिक भास्कर को बताई। पीड़ित नर्स की शिकायत पर हजीरा थाने में प्रोफेसर और मेल स्टॉफ खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है।

जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के अटल बिहारी वाजपेयी IIITM संस्थान स्थित डिस्पेंसरी में झांसी निवासी 35 वर्षीय काजल (बदला हुआ नाम) बतौर नर्स काम करती है। वह 2018 से वहां आउटसोर्स कर्मचारी है। आरोप है कि डिस्पेंसरी में आउट सोर्स पर काम करने वाला मेल नर्स जितेन्द्र भारद्वाज अप्रैल 2020 से उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा है। 

शरीर पर कहीं भी हाथ मार देता है किसी के भी सामने हाथ पकड़ लेता है। एक दिन नर्स डिस्पेंसरी में रो रही थी। तभी वहां IIITM के प्रोफेसर आदित्य त्रिपाठी अपना ब्लड प्रेशर चेक कराने आए। उन्होंने रोने का कारण पूछा ताे पीड़िता ने बता दिया। उस समय तो वह वहां से चले गए। 

लेकिन 10 दिन बाद फिर BP चेक कराने आए तो उन्होंने नर्स से छेड़खानी की। नर्स ने विरोध किया तो कहा कि तेरी अभी शादी नहीं हुई है फिर परेशानी क्या है। मेल नर्स जितेन्द्र का ही पक्ष लेते हुए कहा कि इसे रूम पर लेकर आओ। पीड़िता ने जब इंकार किया तो उसकी पीठ पर हाथ फेरते हुए बोले कि तू बहुत अच्छी लगती है, तुम बनी ही शोषण के लिए हो। 

इसके बाद कई बार पीड़िता के साथ छेड़खानी की गई। पर वह उनके सामने झुकी नहीं और इस पर पीड़िता ने मामले की शिकायत विभाग में भी की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। लिखित शिकायत तो ली ही नहीं गई। इसके बाद प्रभारी मनोज दास को मेल के जरिए शिकायत की है।

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपियों की बात नहीं मानी तो उन्होंने उसी संस्थान में कार्यरत उसकी बहन और भाई को नौकरी से निकलवा दिया। प्रोफेसर लगातार मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा है। कहता है कि शिकायत करने का परिणाम अच्छा नहीं होगा। पीड़िता काफी दहशत में थी। उसने अपनी छोटी बहन को सारी बात बताई। जिसके बाद बहन ने उसे कानूनी कार्रवाई के लिए कहा। पीड़ित नर्स हजीरा थाना पहुंची और मामले की शिकायत की। इस मामले में आरोपी प्रोफेसर आदित्य त्रिपाठी से संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने अपना मोबाइल बंद कर लिया।

CSP रवि भदौरिया का कहना है कि एक महिला ने एक संस्थान के प्रोफेसर सहित दो पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जा रही है। जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH