मांग में छिप कर युवती लगाती थी प्रेमी के नाम का सिंदूर एक दिन खुल गया राज फिर हुआ यह

झारखंड , 10-05-2022 8:08:38 PM
Anil Tamboli
मांग में छिप कर युवती लगाती थी प्रेमी के नाम का सिंदूर एक दिन खुल गया राज फिर हुआ यह
धनबाद 10 मई 2022 - करीब 2 महीने पहले मंदिर में प्रेमी के साथ शादी रचाने वाली युवती परिवार वालों से मांग में लगा सिंदूर नहीं छुपा सकी. सिंदूर का राज बाहर आने के बाद युवती ने परिवार वालों के साथ बगावत कर दिया. फि‍र, दोनों प्रेमी जोड़े महिला थाना, धनबाद पहुंचे और साथ रहने की इजाजत देने की गुहार लगाई है.

वाकया चंद्रपुरा थाना क्षेत्र का है. रोजी कुमारी (बदला हुआ नाम) का एक युवक पवन कुमार महतो से पहले से प्रेम संबंध था. दो माह पहले दोनों ने चुपके से मंदि‍र में जाकर शादी कर ली. इसके बाद रोजी कुमारी अपने माता-पिता के साथ रहने लगी. इस दौरान वह रोज अपनी मांग में  चुपके से थोड़ा सिंदूर लगाती रही. लेकिन यह किस्‍सा ज्‍यादा दिनों तक नहीं चल सका. एक दिन परिवार वालों ने उसकी मांग में‍ सिंदूर देख लिया. ‍मामले की जानकारी होने के बाद माता-पिता ने उसे काफी समझाया, लेकिन वह बगावत कर सीधे अपने प्रेमी पति पवन कुमार महतो के पास आ गई. वहां से दोनों महिला थाना पहुंच गए।

धनबाद महि‍ला थाना पहुंची रोजी कुमारी ने बताया कि लगभग 6 महीने से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था. 2 माह पहले दोनों ने मंदिर जाकर शादी रचा ली. घर पर वह रोज छुपकर अपनी मांग में पति‍ के नाम का सिंदूर लगाती थी. राज खुलने पर वह अपने प्रेमी पति के साथ घर से भागकर थाना पहुंच गई. रोजी ने बताया कि वह बालि‍ग है और पूरी जिंदगी पति पवन कुमार के साथ रहना चाहती है. इस संबंध में रोजी और पवन ने महिला थाना में लिखित आवेदन भी दिया है. साथ में बालिग होने से संबंधित कागजात भी सौंपे हैं. पुलिस कागजात की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH