जिस बेटे को मरा समझकर अंतिम संस्कार किया वह निकला जिंदा, घरवाले भी रह गए हैरान , पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस बेटे को मरा समझकर अंतिम संस्कार किया वह निकला जिंदा, घरवाले भी रह गए हैरान , पढ़े पूरी खबर
ग्वालियर 07 मई 2022 -  मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक गायब युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस से पहचान कर घरवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। लेकिन अगले ही दिन वह घरवालों के सामने आ गया। युवक को जिंदा देख घर वाले हैरान रह गए। साथ ही यह सवाल भी उठने लगा कि जिसका अंतिम संस्कार किया गया वह कौन था? मामला जिले के इंदरगंज थाना इलाके के नौगजा रोड का है। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस अब यह छानबीन कर रही है कि जिसका अंतिम संस्कार हुआ आखिर वह कौन था?

जानकारी के मुताबिक इंदरगंज थाना इलाके की नौगजा रोड पर रहने वाला रोहित कुशवाह 10 दिन से अपने घर से गायब था। काफी तलाश के बावजूद उसका कहीं अता-पता नहीं था। कल सुबह परिजनों को सूचना मिली कि ग्वालियर के महाराज बाड़ा के पास स्थित छतरी पार्क में एक युवक का शव मिला है। जो शव मिला वह पैरालिसिस शिकार व्यक्ति का था। वहीं गायब युवक रोहित कुशवाह भी पैरालिसिस का शिकार है। ऐसे में परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में अज्ञात शव की पहचान अपने बेटे रोहित के रूप में कर ली। इसके बाद  तो पुलिस द्वारा शव उन्हें सौंप दिया गया, जिसके बाद परिजनों ने विधि-विधान से उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। 

रोहित के पिता घनश्याम ने बताया कि उन्होंने गुरुवार को बेटे रोहित का शव समझकर अंतिम संस्कार कर दिया था। लेकिन आज सुबह जब फूल उठाने जा रहे थे तभी उसके ससुराल वालों ने बताया कि वह जिंदा है और यहां पर बैठा है। सूचना मिलते ही घरवाले वहां पहुंचे और उसे जिंदा देखकर हैरान रह गए। पुलिस की पूछताछ में रोहित कुशवाह ने बताया कि वह गिरवाई में बेपुरा माता के मंदिर पर गया था और वहीं रुक गया था। वहीं इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। तुरंत ही इंदरगंज थाना पुलिस नौगजा रोड पहुंची गुमशुदा व्यक्ति के मिलने पर उसकी शिनाख्त की ओर पूछताछ की।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH