छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ पंचायत कर्मी ने किया रेप

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , सरकारी स्कूल की शिक्षिका के साथ पंचायत कर्मी ने किया रेप
कांकेर 06 मई 2022 -  छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सरकारी स्कूल की टीचर से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला से उसके घर में घुसकर रेप किया। इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी भी दी थी। मगर महिला ने किसी तरह से उसे घर के अंदर कमरे में ही बंद कर दिया। आखिरकार जब इस मामले की शिकायत पुलिस से हुई है, तब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पखांजूर थाना क्षेत्र का है।

इस केस में 37 साल की महिला टीचर ने पुलिस से शिकायत की थी। उसने बताया कि 25 अप्रैल को वह अपने सरकारी क्वार्टर में अकेली थी। उस दौरान नगर पंचायत का कर्मचारी आशीष सरकार उसके घर पहुंचा था। महिला ने बताया कि आशीष जैसे ही घर आया वो कहने लगा कि मैं तुमसे प्रेम करता हूं। मगर जब उसने विरोध किया तो वह जबरदस्ती करने लगा। पहले जान से मारने की धमकी थी। इसके बाद उससे रेप किया।

बताया गया कि वारदात के बाद शिक्षिका ने उसे किसी तरह से कमरे में बंद कर दिया और वहां से भाग निकली। फिर पूरे मामले की जानकारी परिजनों को दी गई। खबर लगते ही टीचर का पति और उसके परिजन मौके पर पहुंचे। तब जाकर आरोपी को कमरे से बाहर निकाला गया था। लोक लाज के डर से महिला शिक्षिका ने इस मामले की शिकायत पुलिस से उस दौरान नहीं की थी।

वहीं यह भी बताया गया कि महिला पखांजूर इलाके के ही किसी सरकारी स्कूल में पदस्थ थी। इससे पहले भी आशीष उसे परेशान किया करता था। उससे छेड़छाड़ भी करता था। इसी वजह से उसने आखिरकार आरोपी के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को ही पखांजूर से ही गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि वह नौकरी की वजह से यहां रहा करती थी। उसके पति के तबीयत खराब होने के कारण वह गांव में रहता है। पुलिस अब आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH