छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , शराब नही देने पर मारी गोली , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

जशपुर , 06-05-2022 6:29:58 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर , शराब नही देने पर मारी गोली , पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
जशपुर 06 मई 2022 -  छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार सुबह शराब नहीं देने पर एक वृद्धा पर दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली चला दी। इससे वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गायलूँगा का है। 

मिली जानकारी के अनुसार गायलूँगा गांव में आज सुबह लगभग 5 बजे दो अज्ञात बाइक सवार गायलूँगा निवासी 60 वर्षीय मोहनी बाई के पास आए और शराब की मांग करने लगे। जब वृद्धा ने उनसे कहा कि उसके पास शराब नहीं है तो उन्होंने वृद्धा को पकड़ने की कोशिश की। 

वृद्धा डरकर भागते हुए घर से बाहर बाड़ी के गेट के पास पंहुच गई। वृद्धा के पीछे-पीछे दोनों बदमाश पहुंच गए और उसे जमीन पर पटककर गोली चला दी। इससे महिला को नाक के नीचे व आंख के पास गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए कुनकुरी होलीक्रॉस में भर्ती किया गया है। मामले में पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - गिरफ्तार सटोरिया भूपेंद्र राठौर के मोबाईल ने उगले कई सफेदपोशों के नाम, पूर्व पालिकाध्यक्ष के भाई का नाम भी आया सामने

आज किसी भी वक्त आपके मोबाईल फोन पर बजेगी खतरे की घंटी, घबराए नही सरकार कर रही है यह प्रयोग

छत्तीसगढ़ - नदी में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत, एक साथ दो मौतों से गांव में पसरा सन्नाटा

शादी के बाद भी प्रेमी ने नहीं छोड़ा पीछा, ब्लैकमेलिंग से तंग आकर नवविवाहिता ने उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ - टाटा इतवारी सहित यह 10 पैसेंजर ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, दो ट्रेनों के मार्ग भी बदले, देखे पूरी लिस्ट..

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना

आज का राशिफल, दिनांक 02 मई 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

सक्ती - शराबी वाहन चालकों पर कहर बन कर टूट रही है Y N शर्मा की टीम, तीन वाहन चालकों पर ठोका इतने हजार का जुर्माना

सक्ती - जुआ खेलते बाबूलाल और राजेन्द्र चंद्रा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, तास सहित हजारों रुपए जप्त

सक्ती वालो सावधान.. शहर के रिहायशी इलाके में देर रात घूम रहे है 05 नकाबपोश, ना जाने क्या है इनके इरादे??

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH