टाटा मैजिक और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , एक बच्ची सहित 05 लोगो की मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
टाटा मैजिक और ट्रक में जबरदस्त टक्कर , एक बच्ची सहित 05 लोगो की मौत
रायसेन 05 मई 2022 - भोपाल से मैजिक वाहन से उदयपुरा जा रहे चार युवकों की देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची की भी मौत हुई है, जबकि पांच लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसा भोपाल मार्ग पर खरबई चौकी क्षेत्र में टेढिय़ा पुल के पास बुधवार-गुरुवार की रात लगभग 3 बजे हुआ है।

जानकारी के अनुसार भोपाल से चार युवक मैजिक वाहन से सीलिंग पीओपी का काम करने उदयपुरा जा रहे थे। टेढिय़ा पुल के पास उनका वाहन सामने से आ रहे मिनी ट्रक से टकरा गया। टक्‍कर इतनी भीषण थी कि मैजिक में सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मिनी ट्रक में सवार लगभग दस लोगों में से छह गंभीर घायल हुए, जिन्हे एंबुलेंस से भोपाल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान एक 4 वर्षीय बालिका रायनी की मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही तहसीलदार अजय प्रताप पटेल और खरबई चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस के जरिए भोपाल भेजा गया। जबकि मृतकों के शव रायसेन जिला अस्पताल भिजवाए गए। सड़क पर फंसे दोनों वाहनो को अलग कर सड़क से हटाया गया। घटना की जानकारी मृतकों को परिजनों को दी गई। सुबह जिला अस्पताल में मृतकों के शवों का पीएम किया गया।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हादसे में देवरी जिला सागर निवासी मैजिक चालक 35 वर्षीय धनराज, 36 वर्षीय अमित लोधी, 22 वर्षीय इमाम उद्दीन, 19 वर्षीय अरबाज की मौत हुई। जबकि मिनी ट्रक सवार 25 वर्षीय संजीम पुत्र शाहबर कुरैशी निवासी भोपाल, फूल बानो पत्नी गब्बर निवासी भोपाल सहित तीन अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि रात में वाहनों की तेज रफ्तार और वाहन चालक को नींद की झपकी आने के कारण उक्त हादसा हुआ।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH