सात फेरे होने और शादी की सभी रश्म पूरी हो जाने के बाद बारात क्यो वापस ले गया दूल्हा , पढ़े पूरी खबर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
सात फेरे होने और शादी की सभी रश्म पूरी हो जाने के बाद बारात क्यो वापस ले गया दूल्हा , पढ़े पूरी खबर
खंडवा 04 मई 2022 -  दहेज के लालच में एक बनता हुआ रिश्ता टूट गया। दहेज में दस लाख रुपये की कार की मांग कर दूल्हे ने हंगामा कर दिया। इससे असहज हुए लड़की वालों ने उसे मनाने का प्रयास भी किया, लेकिन नहीं माना। इससे बात बिगड़ी और मामला झड़प में तब्दील हो गया। कार नहीं मिली तो दुल्हन को छोड़कर दूल्हा बरातियों के साथ लौट गया। दुल्हन की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने दूल्हे सहित परिवार के तीन अन्य लोगों पर प्रकरण दर्ज किया है।

मामला समीपस्थ ग्राम नहाल्दा का है। यहां की 22 वर्षीय युवती की शादी सत्यम मीणा निवासी दीपगांव जिला हरदा के साथ तय हुई थी। शादी के दिन दहेज में पल्सर बाइक देना तय हुआ था। मंगलवार को लग्न लगने से पहले लड़की वालों ने मंडप में बाइक लाकर खड़ी कर दी थी। दोपहर में दूल्हा सत्यम मीणा बरात लेकर आया। दुल्हन ने बताया कि शाम करीब छह बजे शादी की सभी रस्में पूरी होने के साथ ही फेरे भी हो गए थे।

इस दौरान दूल्हे सत्यम ने यह कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया कि दहेज में पल्सर बाइक नहीं लूंगा। मैंने आप लोगों को कार का बोला था। कार कहां है, मुझे बताओ नहीं तो मैं दुल्हन को यहीं छोड़ जाऊंगा। दुल्हन ने आरोप लगाया कि दूल्हे सहित बरात के अन्य लोग शराब के नशे में थे। सत्यम द्वारा कार मांगे जाने के बाद बराती भी विवाद करने लगे। यह देख परिवार के लोग और छोटा भाई चिंटू सभी को समझाने लगा।

सभी दूल्हे सत्यम और बरातियों की मिन्नत करने लगे लेकिन वे नहीं माने। इस दौरान चिंटू के साथ सत्यम और उसके जीजा मुकेश, भाई संतोष और रिश्तेदार अंकित मीणा ने मारपीट करनी शुरू कर दी। चिंटू को छुड़ाने के बाद परिवार के सभी लोग सत्यम को दुल्हन अपने साथ ले जाने के लिए कहते रहे लेकिन वह नहीं माना और बिना दुल्हन लिए यहां से बरात लेकर वापस चला गया। कोतवाली टीआइ बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि दुल्हन की शिकायत पर दूल्हे सत्यम मीणा, जीजा मुकेश मीणा, भाई संतोष मीणा और रिश्तेदार अंकित मीणा पर धारा 498-ए, 294, 323, 34 और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 3 और 4 प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
सात फेरे होने और शादी की सभी रश्म पूरी हो जाने के बाद बारात क्यो वापस ले गया दूल्हा , पढ़े पूरी खबर

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH