जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था पति वही पत्नी अपने प्रेमी के साथ उड़ा रही थी गुलछर्रे

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था पति वही पत्नी अपने प्रेमी के साथ उड़ा रही थी गुलछर्रे
मोतिहारी 03 मई 2022 -  बिहार के मोतिहारी में जिस महिला की हत्या के मामले में उसका पति जेल में सजा काट रहा था, जब उसकी सच्चाई सामने आई तो लोग हैरान रह गए. महिला मरी नहीं थी बल्कि अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी जिसे पुलिस और उसके मायके वालों ने मृत मान लिया था. पुलिस ने अब उस महिला को गिरफ्तार कर लिया है. यह किसी फिल्म की पटकथा नहीं बल्कि एक हकीकत है, जिसका सामना उस शख्स को बिहार के मोतिहारी में करना पड़ा है. घटना केसरिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव की हैं जहां शांति देवी नाम की महिला की शादी 14 जून 2014 को केसरिया के वार्ड नंबर चार में रहने वाले दिनेश राम से हुई थी।

शादी के कई साल बाद पिछले 19 अप्रैल को महिला अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई और पंजाब के जालंधर मे उसके साथ रहने लगी. महिला के लापता होने के बाद उसके पिता योगेंद्र राम ने उसके पति पर दहेज प्रताड़ना और हत्या कर शव को गायब करने की लिखित शिकायत थाने में दर्ज करा दी. केसरिया थाने की पुलिस ने बिना मामले की जांच किए महिला के पति को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हालांकि थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह को इस मामले में शक हुआ और उन्होंने टेक्निकल सेल से इस केस में मदद लेने का फैसला किया. इसके बाद महिला के फोन को ट्रेस करने पर पता चला कि जिस महिला को सभी लोग मृत मान चुके थे, वो जिंदा है और पंजाब के जालंधर में अपने प्रेमी के साथ रह रही है. उसके बाद थानाध्यक्ष ने मोतिहारी एसपी को इसकी जानकारी दी. एसपी के आदेश पर एक टीम का गठन कर उसे जालंधर भेजा गया जहां से महिला को मोतिहारी लाया गया और इस सनसनीखेज मामले पर से पूरी तरह पर्दा उठा।
जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में सजा काट रहा था पति वही पत्नी अपने प्रेमी के साथ उड़ा रही थी गुलछर्रे

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH