अवैध संबंध का आरोप लगा कर विवाहिता को खंभे से बांधकर पीटा , पति सहित 05 गिरफ्तार

बिहार , 03-05-2022 6:42:34 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंध का आरोप लगा कर विवाहिता को खंभे से बांधकर पीटा , पति सहित 05 गिरफ्तार
रोहतास 03 मई 2022 -  रोहतास के चेनारी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में एक महिला को प्रेमी के साथ भागने व अवैध संबंध का आरोप लगाकर बिजली के खंभे में बांधकर पूरे गांव के सामने पीटा गया। गरम लोहा से दागने और गर्म पानी शरीर पर डालने का प्रयास किया गया। घटना की खबर सुनते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पीड़ित महिला कैमूर जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत गोबरछ निवासी महाराज राम की बेटी तारा देवी ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि वर्ष 2018 में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी सिंहपुर गांव निवासी दीपक राम के साथ हुई थी। ससुराल पक्ष के लोग बराबर मारपीट व प्रताड़ति करते थे। 27 अप्रैल को प्रताड़ना से तंग आकर वह नैहर चली गयी। 29 अप्रैल को ममेरे भाई के साथ जब वापस लौटी तो मुझ पर ससुराल पक्ष के लोग घर से प्रेमी के साथ भागने का आरोप लगाकर पूरे गांव के सामने शुक्रवार रात 10 बजे बिजली के खंभे में रस्सी से हाथ पैर व अन्य शरीर बांध दिया। पूरे समाज के सामने मारपीट की गई। जान मारने की धमकी दी गई। गर्म लोहे कर शरीर में दागने के लिए कहा जा रहा था। कोई गरम पानी छिड़क कर पीटने की बातें कर रहा था ।

इस संबंध में थानाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि पीड़तिा के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता के पति दीपक राम , ससुर शिवपूजन राम , केदार राम , धीरेंद्र राम , नारायण राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटनास्थल पर पहुंचकर विवाहिता को मुक्त कराया गया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH