ईद की खुशियां मातम में बदली , दो चचेरे भाइयों की डेम में डूबने से हुई मौत

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ईद की खुशियां मातम में बदली , दो चचेरे भाइयों की डेम में डूबने से हुई मौत
सीहोर 02 मई 2022 -  ईद के जश्न में डूबे बोहरा समाज के परिजनों को बिना बताए चार बच्चे नर्मदापुरम से शाहगंज के पास दिगंबर फाल पिकनिक मनाने पहुंचे थे, जहां सोमवार की शाम करीब चार बजे नहाते समय गहराई में जाने से दो चचेरे भाई की डूबने से मौत हो गई, वहीं अपने उनके साथ परिवार के ही दो बच्चे सुरक्षित है। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनो युवकों के शव को बाहर निकाला। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली तो ईद की खुशियां मातम में बदल गई।

सोमवार को शाम चार बजे नर्मदापुर से शाहगंज स्थित दिगम्बर फाल में पिकनिक मनाने आए चार युवकों में से दो की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि डूबने वाले दोनों युवकों की उम्र 15-16 वर्ष की है। समाचार लिखे जाने तक दोनों युवकों के शव बुदनी लाए जा चुके थे। शाहगंज थाना प्रभारी नरेंद्र कुलस्ते से प्राप्त जानकारी के अनुसार नर्मदापुरम निवासी चार युवक सोमवार को पिकनिक मनाने के उद्देश्य से दिगम्बर फाल पहुंचे थे।

यहां पर वे कुंड में नहाने के लिए उतरे, लेकिन दो युवक कुंड में डूब गए। जबकि दो अन्य युवक सुरक्षित हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल पहुंचकर स्थिति संभाली। डूबने वाले युवक अजीज अली पिता सैय्यव अली उम्र 16 वर्ष व अकबर अली पिता सब्बीर अली उम्र 14 वर्ष है। ये लोग तारा अहाता होशंगाबाद के निवासी थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वहां पर गोताखोरों की मदद से दोनों युवकों के शव कुंड में से बाहर निकाले गए।

शाहगंज के पास में दिगम्बर फाल स्थित प्राकृतिक झरना है। इस झरने से पानी गिरता है और लोग इसमें नहाते हैं। यहां पर बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने के लिए आते हैं। झरना उपर से गिरता है और नीचे एक कुंड है। इस कुंड में पत्थर भी बहुत है। कुंड में पानी भी गहरा है, जो गर्मी के समय भी भरा रहता है। नहीं हैं सुरक्षा के इंतजाम शाहगंज के पास दिगंबर फाल में बारिश के समय झरने का सौदर्य देखने व नहाने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं, लेकिन गर्मी के दिनों में यहां कम ही लोग जाते हैं। क्योंकि यहां जो कुंड है उसमें अधिक गहराई है। बावजूद इसके यहां प्रशासन ने किसी तरह के सुरक्षा इंतजाम नहीं किए है, जिससे चलते हादसे होते हैं। 

बताया जा रहा है कि बोहरा समाज के चारों बच्चे थे, जिनके घर ईद की खुशियां मनाई जा रही थी। इस बीच चारो नाबालिग घर पर बिना बताए नर्मदापुरम से करीब 30 किमी जंगल क्षेत्र में पिकनिक मनाने पहुंच गए। घर वाले कहीं घूमने गए होंगे यह सोचकर खुशियों में मशगूल थे, लेकिन जब उन्हें घटना की सूचना मिली तो परिवार में मातम छा गया।
ईद की खुशियां मातम में बदली , दो चचेरे भाइयों की डेम में डूबने से हुई मौत

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH