चार्जिंग के दौरान ई स्कूटर में ब्लास्ट , दो महीने पहले 01 लाख में खरीदी थी ई स्कूटर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चार्जिंग के दौरान ई स्कूटर में ब्लास्ट , दो महीने पहले 01 लाख में खरीदी थी ई स्कूटर
भोपाल 01 मई 2022 -  पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच विकल्प के रूप में बाजार में आए बैटरी चलित दोपहिया वाहन जीवन के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। देश में कई जगह ई-बाइक में विस्‍फोट या आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल के न्यू जेल रोड क्षेत्र में बैटरी चार्जिंग के दौरान स्कूटर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। जब तक दमकल मौके पर पहुंची, स्कूटर पूरी तरह खाक हो चुकी थी। सौभाग्य से स्कूटर के आसपास किसी के मौजूद नहीं रहने से कोई जनहानि नहीं हुई। ई स्कूटर काया इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का है।

क्राइम ब्रांच में आरक्षक के पद पर पदस्थ राहुल गुरू न्यू जेल रोड पर परिवार के साथ रहते हैं। उनकी बेटी श्रुति 12 वीं में पढ़ती है। श्रुति को स्कूल जाने-आने के लिए दो माह पहले उन्‍होंने करोंद स्थित काया कंपनी के शोरूम से 89 हजार रुपये कीमत की स्कूटर फाइनेंस कराई थी। किश्‍तों में जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपये पड़ी।

राहुल गुरु ने बताया कि उनके मकान के नीचे के कमरे में माता–पिता रहते है। पहली मंजिल पर वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात को करीब 10:30 बजे मकान के बरामदे में खड़ी स्कूटर को चार्जिंग पर लगा दिया था। रात करीब 11:15 बजे अचानक तेज धमाका हुआ। उन्‍होंने बाहर आकर देखा तो पाया कि स्कूटर आग का गोला बन चुकी थी। आग की लपटें इतनी तेज थीं, कि माता-पिता अपने कमरे में फंसकर रह गए। आग के कारण वह सीढि़यों से भी नहीं उतर पा रहे थे। यह स्थिति लगभग 20 मिनट तक बनी रही। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी आ गई थी, लेकिन तब तक स्कूटर का सिर्फ चेसिस ही बचा था। आग से बिजली का स्‍विच बोर्ड भी जल गया था।

राहुल गुरु ने बताया कि उन्हें क्या पता था कि एक लाख रुपये खर्च करने के बाद वह स्कूटर नहीं, बम खरीद रहे हैं। वह यह सोचकर सहम जाते हैं कि यदि हादसा चलते स्कूटर में होता तो क्या होता। उन्‍होंने घटना के बारे में अपने वरिष्ठ अधिकारियों को बता दिया है। साथ ही शोरूम के संचालक को भी जानकारी दे दी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH