खेत मे पकड़ाया प्रेमी जोड़ा , रात में मांग भरवा कर करा दी शादी लेकिन सुबह होते ही पोछवा दिया मांग का सिंदूर

बिहार , 01-05-2022 1:15:38 AM
Anil Tamboli
खेत मे पकड़ाया प्रेमी जोड़ा , रात में मांग भरवा कर करा दी शादी लेकिन सुबह होते ही पोछवा दिया मांग का सिंदूर
कटिहार 30 अप्रैल 2022 -  बिहार के कटिहार में एक पंचायत का तुगलकी रवैया सामने आया है। पंचायत के कुछ ग्रामीणों ने नाबालिग प्रेमी जोड़े को एक खेत में संदिग्ध हालत में पकड़ा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों की जमकर पिटाई की गई। रात में ही पंचायत बुलाई गई और दोनों को हाथ बांधकर बैठाया गया। दोनों के परिवार को बुलाकर पंचायत ने शादी का फरमान सुना दिया। पंचायत ने बाकायदा वहीं सिंदूर मंगवाया और सबके सामने लड़के से लड़की की मांग भी भरवा दी।

सुबह होते ही सरपंच ने कहा कि दोनों तो नाबालिग हैं। ये तो गलत काम हो गया। इसके बाद पंचायत फिर से बैठी। इस बार पंचायत ने फैसला सुनाया कि लड़के के परिवार वाले लड़की को 02 लाख रुपए का मुआवजा दें। इसी के साथ पंचायत में ही लड़की के मांग को सिंदूर को पानी से धो दिया गया। जब लड़के वालों ने दो लाख रुपए देने से मना किया तो पंचायत ने उनकी जमीन लड़की वालों को दे दी।

मामला कटिहार के फलका थाना क्षेत्र के बांध टोला बेलगाछी गांव का है। गुरुवार की रात एक नाबालिग जोड़े को खेत में संदिग्ध हालात में देखते ही ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। ग्रामीणों को देखते ही दोनों भागने की कोशिश करने लगे लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पीटते हुए रस्सी से बांध दिया। देखते-देखते घटना की सूचना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

मामले को लेकर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में दोनों के माता-पिता को बुलवाकर दोनों की शादी करने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया गया। रात में ही उनकी शादी भी करवा दी गई।

स्थानीय सरपंच चंदन मंडल को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वो वहां पहुंचे। दोनों नाबालिगों को छुड़वाया। उन्होंने कहा कि दोनों नाबालिग हैं, इनकी शादी कानून के खिलाफ है। लड़के की उम्र 17 साल और लड़की की 15 साल है। इसके बाद फिर से पंचायत बुलाई गई।

सरपंच ने मामले को रफा-दफा करते हुए लड़के पक्ष से लड़की पक्ष को जुर्माने के तौर पर 02 लाख रुपए देने का फरमान जारी कर दिया। लेकिन लड़के वालों ने 2 लाख रुपए देने से इनकार किया तो उनकी जमीन लड़की के परिवार को दे दी गई। इसके बाद लड़की के माथे से ग्रामीणों ने सिंदूर धो दिया और शादी टूटने की घोषणा कर दी।

इधर फलका थाना अध्यक्ष ने कहा कि मुझे इस मामले की जानकारी नहीं। किसी तरह की शिकायत भी नहीं की गई है। अगर कोई आवेदन आएगा तो कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH