रिटायर्ड फौजी से रिश्वत मांगना छत्तीसगढ़ की महिला पटवारी को पड़ा भारी , अब गई चंदे में

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
रिटायर्ड फौजी से रिश्वत मांगना छत्तीसगढ़ की महिला पटवारी को पड़ा भारी , अब गई चंदे में
कांकेर 30 अप्रैल 2022 -  कांकेर जिले में घूसखोरी का वीडियो सामने आने के बाद एक महिला पटवारी का शुक्रवार देर शाम सस्पेंड कर दिया गया। जमीन कागजात की नकल निकालने के नाम पर महिला पटवारी एक रिटायर्ड आर्मी जवान से रुपयों की मांग कर रही थी। उन्हें बता रही थी कि इस काम का रेट 5 हजार रुपए है। फिर 2 हजार रुपए लेकर अपनी पर्स में रख लेती है। मामला जिला मुख्यालाय के नजदीक दशपुर गांव का है।

दरअसल, आर्मी के रिटायर्ड जवान भीखम साहू को जमीन दस्तावेज की नकल निकलवानी थी। इसके लिए उन्होंने महिला पटवारी कामिका मंडावी से संपर्क किया। इस पर कामिका मंडावी ने उनसे 5 हजार रुपयों की मांग की। कहा कि इस काम का यही रेट है, आपको पहले ही बता चुकी हूं। बाकी आपके लिए जो सही हो वह दे दें। इसके बाद जवान भीखम उन्हें 2 हजार रुपए देते हैं, जिसे महिला पटवारी अपनी पर्स में रख लेती हैं।

- महिला पटवारी कामिका मंडावी और जवान के बीच हुई बातचीत का कुछ अंश - 

कामिका मंडावी : उस दिन आप क्या बोल रहे थे?

रिटायर्ड जवान : क्या?

कामिका मंडावी : ज्यादा बता रहे हैं, बोल रहे थे न?

रिटायर्ड जवान : हां, हमारे हिसाब से तो…

कामिका मंडावी : इतना ही लगता है।

रिटायर्ड जवान : नहीं, लेकिन, 5 हजार बहुत ज्यादा होता है।

कामिका मंडावी : इतना ही चल रहा है यहां पर।
लेकिन हमारे विभाग में कोई ईमानदार नहीं

रिटायर्ड जवान : अब हम तो पूरी जिंदगी ईमानदारी से काम किए हैं। इसलिए हमारा दिल दुखता है। हम सीधा बोलते हैं।

कामिका मंडावी : लेकिन हमारे विभाग में कोई ईमानदारी नहीं है। आप तो जानते हैं राजस्व विभाग को।

रिटायर्ड जवान : जानता हूं। … तो कुछ कन्सेशन भी नहीं हो सकता है क्या?

कामिका मंडावी : देख लीजिए आप अपने हिसाब से

रिटायर्ड जवान : मैं तो कुछ भी नहीं देना चाहता हूं। आप बताइये? अब हमारा तो काम है, मजबूरी है। बाकी आप देख लीजिए।

कामिका मंडावी : आप देख लीजिए अपने हिसाब से।

रिटायर्ड जवान : नहीं, आप बता दीजिए।

कामिका मंडावी : मैं तो बता चुकी हूं आपको।

रिटायर्ड जवान : कितना दूं, बता दीजिए?

कामिका मंडावी : आप देख लीजिए

रिटायर्ड जवान : देखिए बात में आपको ऐसा न हो कि ..
कामिका मंडावी : मैं तो बता चुकी हूं कि कितना लगता है

इसके बाद रिटायर्ड जवान भीखम साहू 2 हजार रुपए निकाल कर कामिका मंडावी को दे देते हैं। जिसे वह अपनी पर्स में रख लेती हैं।

रिटायर्ड जवान : इतना चलेगा क्या? बताइये?

कामिका मंडावी : नहीं, आपको चलना चाहिए। मैं तो आपको बता दी कि 5 लगता है।

रिटायर्ड जवान : मुझे तो चलेगा, आप बताइये उस हिसाब से।

फिर भीखम साहू 2 हजार रुपए और देते हैं। उसे भी कामिका मंडावी मुस्कराते हुए अपनी पर्स में रख लेती हैं।

रिटायर्ड जवान ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया। इसके बाद शुक्रवार सुबह से ही यह सोशल मीडिया पर चलना शुरू हो गया था। शाम होते तक SDM ने मामले को संज्ञान में लेते हुए महिला पटवारी को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि में महिला पटवारी कामिका मंडावी को राजस्व कार्यालय कांकेर अटैच किया गया है।
रिटायर्ड फौजी से रिश्वत मांगना छत्तीसगढ़ की महिला पटवारी को पड़ा भारी , अब गई चंदे में

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH