दरोगा ने थाने को बनाया मसाज पार्लर , नंगे बदन महिला फरियादी से कराई मालिश , वीडियो हुआ वायरल

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दरोगा ने थाने को बनाया मसाज पार्लर , नंगे बदन महिला फरियादी से कराई मालिश , वीडियो हुआ वायरल
सहरसा 29 अप्रैल 2022 - बिहार पुलिस विभिन्‍न वजहों से अक्‍सर ही सुर्खियों में रहती है. एक फिर ऐसा ही मामला सामने आया है, जिससे बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली की एक बार फिर से चर्चा होने लगी है. पुलिस के एक वरिष्‍ठ अधिकारी ने ऐसा कारनामा किया है, जिससे बिहार पुलिस को फख्र करने के बजाय शर्मिंदा होना पड़ रहा है. एक थाना प्रभारी द्वारा एक मजबूर फरियादी महिला का फायदा उठाने का मामला सामने आया है. थाना प्रभारी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक महिला से अपने निर्वस्‍त्र शरीर पर मालिश करवाते दिख रहे हैं. हैरत की बात तो यह है कि थाना प्रभारी ने यह सब पुलिस स्‍टेशन के अंदर करवाया. वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है. वहीं, पुलिस अधिकारी के इस कृत्‍य से बिहार पुलिस की छवि को भी धक्‍का लगा है।

दरअसल, बिहार पुलिस अपने कारनामों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है. पुलिस के कई कारनामे अच्छे होते हैं तो वहीं कई मामले ऐसे भी सामने आते हैं, जिसके कारण पुलिस विभाग के लए जवाब देना मुश्किल हो जाता है. ऐसा ही एक मामला सहरसा में सामने आया है. एक वायरल वीडियों में थाने पहुंची फरियादी महिला से थाना प्रभारी तेल मालिश करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं. थाना प्रभारी शशिभूषण सिन्हा थाने में ही एक महिला से मसाज लेते दिख रहे हैं. उनके ठीक सामने एक और फरियादी महिला कुर्सी पर बैठी हैं. थाने में मसाज लेने का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 महीना पुराना है. वीडियो सामने आने के बाद SP लिपि सिंह ने तत्काल एक्शन लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया है।

बताया जा रहा है कि जिस महिला से दारोगा तेल मालिश करा रहा था, वह किसी केस की पैरवी कराने के सिलसिले में थाना आई थीं. इस दौरान दरोगा शशिभूषण सिन्‍हा ने मजबूरी का फायदा उठाते हुए महिला से मालिश कराई. खबर यह भी है कि उक्त महिला 1 महीने से अपने भाई के खिलाफ दर्ज केस के मामले में पैरवी के लिए थाना आ रही थीं और दारोगा ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया।

वायरल वीडियो ने बिहार सरकार के कानून पर एक बार फिर सवाल उठाया है. डरहार OP के थानाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा का अश्लील चेहरा उभर कर सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि डरहार ओपी के थानाध्यक्ष शशिभूषण सिन्हा रूम में एक महिला से मालिश करवा रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह कि अपराधियों पर नकेल कसने वाली पुलिस ही अगर इस तरीके का काम करती नजर आएगी तो अपराधियों के बीच कैसे खाकी का खौफ कायम रहेगा? खबरों के अनुसार आरोपी दारोगा पटना का रहने वाला है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे बुरे काम के लिए इसकी नौकरी भी जा सकती है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH