शादी से इंकार करने पर प्रेमी के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर प्रेमिका ने खुद पर लगाई आग

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शादी से इंकार करने पर प्रेमी के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर प्रेमिका ने खुद पर लगाई आग
ग्वालियर 29 अप्रैल 2022 -  एसएलपी कालेज के पास सृष्टि चौहान ने प्रेमी आशीष पाठक के घर के सामने आत्महत्या करने के इरादे से आग लगी। युवती अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर प्रेमी के घर के पहुंची थी। सृष्टि चौहान बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। सैनिक कालोनी पिंटो पार्क की निवासी है। युवती को आग की लपटों से घिरा देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। 

बताया जा रहा है की युवती का काफी समय से आशीष से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। और वह उसके साथ शादी करना चाहती थी। युवती के घरवाले शादी के लिये राजी थे। युवक व उसके घरवालों ने शादी करने से इंकार कर दिया। युवती के आग लगाने की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने युवती को झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया है। युवती 90 प्रतिशत से अधिक झुलसी है।

भिंड रोड पर स्थित सैनिक कालोनी पिंटो पार्क निवासी सृष्टि पुत्री सतेंद्र सिंह चौहान वीआरजी कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। शुक्रवार की सुबह छात्रा पिता सतेंद्र सिंह चौहान के साथ कालेज आई थी। पिता बेटी को कालेज के गेट पर छोड़कर वापस चले गये। छात्रा पिछले कुछ दिनों को लेकर शादी को लेकर तनाव में अवश्य थी। पिता के वापस जाते ही छात्रा एसएलपी कालेज के पास रहने वाले प्रेमी आशीष पाठक के दरवाजे पर जाकर खड़ी हो गई। बताया गया है कि युवती प्रेमी के घर के दरवाजे पर आत्महत्या करने के इरादे से ही पहुंची थी। वह शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर पहुंची थी। दरवाजे पर पहुंचते ही उसने शरीर पर आग लगा ली।

बीच सड़क पर युवती को आग की लपटों से घिरा देखकर दहशत फैल गई। कुछ लोगों ने दरवाजे लगा लिये, तो कुछ लोगों ने हिम्मत कर युवती के शरीर पर पानी डालकर आग की लपटों को बुझाने का प्रयास किया। युवती के सड़क पर आत्मदाह करने की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद लोगों की युवती को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। युवती के पिता सतेंद्र सिंह चौहान व मां अर्चना चौहान अस्पताल पहुंच गये।

ताज़ा समाचार

सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की पूरी कहानी पुलिस की जुबानी, पढ़े शुरू से अंत तक कि पूरी दास्तान..
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH