पति और पत्नी की अलग अलग जगहों पर एक ही दिन लाश मिलने से मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पति और पत्नी की अलग अलग जगहों पर एक ही दिन लाश मिलने से  मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी
मधेपुरा 25 अप्रैल 2022 -  मधेपुरा जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र में पति और पत्नी की अलग-अलग जगहों पर एक ही दिन लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. वारदात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गयी है. एक साथ पति-पत्नी की हत्या किये जाने से गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के गम्हरिया सदर पंचायत वार्ड संख्या-1 में पत्नी की हत्या का मामला प्रकाश में आने के कुछ ही देर के बाद एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने की सूचना मिली. ग्रामीणों को पता चला कि वार्ड संख्या-9 स्थित नहर के नीचे अज्ञात युवक की लाश मिली है. इसे देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं करने लगे।

कुछ ही देर के बाद पता चला कि मृतक विकास कुमार उर्फ बीकू है. इसकी पहचान स्वर्गीय जगदीश राय के पुत्र वार्ड संख्या-1 निवासी के रूप में की गयी. घटना की जानकारी मिलने पर गम्हरिया थानाध्यक्ष अरविंद कुमार मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही मामले की जांच में जुट गये।

बताया जाता कि वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय जगदीश राय के पुत्र विकास कुमार उर्फ बिकु की पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गयी. उसका शव पलंग के नीचे मिला. इसके बाद स्थानीय लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी. साथ ही लोग विकास के बारे में चर्चा करने लगे कि विकास ने ही कहीं पत्नी की हत्या कर फरार ना हो गया हो।

वहीं, कुछ ही देर के बाद पता चला कि विकास की लाश भी नहर के किनारे पड़ा हुआ है दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गयी. हत्या की चर्चा कई बिंदुओं पर की जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द से जल्द हत्या का खुलासा किया जायेगा।
पति और पत्नी की अलग अलग जगहों पर एक ही दिन लाश मिलने से  मची सनसनी , पुलिस जाँच में जुटी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH