दोस्तो के साथ घूमने गए छात्र की नहर में मिली लाश , हत्या , हादसा या खुदकुशी इसकी जाँच में पुलिस जुटी

कांकेर , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दोस्तो के साथ घूमने गए छात्र की नहर में मिली लाश , हत्या , हादसा या खुदकुशी इसकी जाँच में पुलिस जुटी
कांकेर 25 अप्रैल 2022 -  छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक युवक का शव नहर से मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर घटना की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार दोस्तों के साथ घुमने गए युवक के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने पता तलाश की।

युवक के दोस्त उसके संबंध में अलग-अलग जानकारी देते रहे। पुलिस व गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगाई गई। देर शाम युवक का शव रूद्री बैराज से निकलने वाली नहर में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कांकेर के कोदगांव भावेश देवांगन (20) शनिवार सुबह दस बजे अपने मित्र यशवर्धन निवासी संजय नगर कांकेर और उमाशंकर निवासी सिंगारभाट के साथ कोदागांव से मोटर साइकिल पर निकाला था। तीनों दोस्त धमतरी पहुंचे थे। यहां वे अपनी रिया नाम की फ्रेंड से मिले, जो कांकेर की रहने वाली है और धमतरी में कोचिंग कर रही है। इसी दौरान उनके दो और मित्र विकास निवासी कांकेर और एक अन्य युवक यानिस भी वहां आए।

कुछ देर बातचीत के बाद पांचों दोस्त रूद्री बैराज से निकलने वाले नहर में चले गए। शनिवार रात तक भावेश के वापस घर नहीं लौटने के बाद उसके स्वजनों ने उसे फोन किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद था। मोबाइल बंद होने के कारण भावेश के स्वजनों ने पता तलाश शुरू की और उसके साथ गए दोस्तों से संपर्क किया। थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया कि स्वजनों ने द्वारा संपर्क करने पर उसके मित्रों ने बताया कि वह अपने मोटर साइकिल से कांकेर की ओर आ रहा था। रास्ते में वह पिछड़ गया था। जिसके बाद वे घर लौट आए थे। लेकिन अगले दिन सुबह उसके मित्रों ने बताया कि भावेश नहर के पानी में कुद गया था।

घटना के वे सभी डर गए थे और वहां से भाग गए। जिसके बाद उन्होंने भावेश की मोटर साइकिल को चारामा व धमतरी के बीच टोल प्लाजा के छोड़ दिया और कांकेर आ गए। उक्त जानकारी मिलने के बाद भावेश के स्वजन रूद्री पहुंचे और पुलिस थाने में शिकायत की।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस कांकेर पहुंची थी और लापता युवक की पता तलाश के लिए दोनों युवकों को साथ लेकर गई थी। नहर में पुलिस के गोताखोंरों द्वारा खोजबीन के बाद देर शाम भावेश का शव नहर से निकाला जा सका।

ताज़ा समाचार

भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
भाई के प्यार में पगलाई शादीशुदा बहन, देर रात भाई को ससुराल बुलाकर किया ऐसा कांड की..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
छत्तीसगढ़ की सबसे खूबसूरत किन्नर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने कई संदेहियों को लिया हिरासत में..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - CMHO मैडम अपनी झूठी वाहवाही लूटेंगे कब तक??, जरा सक्ती हॉस्पिटल में झांक कर तो देखिए, शर्म ना आ जाय तो कहना..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
सक्ती - स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने एक और उपलब्धि किया अपने नाम, जटिल आपरेसन कर महिला को दी नई जिंदगी..
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ - बिलासपुर मेमू लोकल सहित ये 08 पैसेंजर ट्रेनें रद्द, देखे ट्रेनों के नाम और नंबर
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में मंगलवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
छत्तीसगढ़ - हेडमास्टर की हत्या के बाद गांव में भारी बवाल, आरोपियों के घर मे लगाई आग, पूरा गांव छावनी में तब्दील
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
रायगढ़ और कोरबा के बॉर्डर में चल रहे बड़े जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, 90 लाख के सामानों के साथ 33 जुआरी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - युवती के साथ रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, फिर उसे कर दिया शोसल मीडिया में वायरल
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
छत्तीसगढ़ - सड़क हादसे में प्रेमी की हुई मौत, आहत प्रेमिका ने उठाया ऐसा कदम की..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH