उत्कल एक्सप्रेस में 53 लाख की 76 किलो चांदी के साथ दो युवक गिरफ्तार , यूपी से छत्तीसगढ़ ला रहे थे चाँदी के जेवर

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
उत्कल एक्सप्रेस में 53 लाख की 76 किलो चांदी के साथ दो युवक गिरफ्तार , यूपी से छत्तीसगढ़ ला रहे थे चाँदी के जेवर
ग्वालियर 25 अप्रैल 2022 -  उत्कल एक्सप्रेस से बिना बिल के 53 लाख रुपये कीमत की 76 किलो से अधिक चांदी लेकर जा रहे दो युवकों को आरपीएफ के जवानों ने चेकिंग के दौरान पकड़ लिया। ये दोनों आगरा से बिलासपुर तक चांदी लेकर जा रहे थे, लेकिन उनके पास इसका कोई बिल नहीं था। ऐसे में इन दोनों युवकों को पकड़कर आरपीएफ थाने लाया गया।

आरपीएफ के जवानों ने चांदी व युवकों को राज्य कर विभाग के सुपुर्द कर दिया है। अब सोमवार को राज्य कर विभाग इस मामले में जुर्माने की कार्रवाई करेगा। आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ के जवान ट्रेन क्रमांक 18478 उत्कल एक्सप्रेस में मुरैना से ग्वालियर के बीच चेकिंग कर रहे थे। 

इस दौरान ट्रेन के एस-4 कोच में सवार दो युवक संदेहास्पद दिखे। जवानों ने जब उनके बैग खोलकर देखे, तो वह चांदी के आभूषणों से भरे हुए थे। जब इन आभूषणों का बिल मांगा, तो दोनों युवक कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। ऐसे में उन्हें ग्वालियर में उतारकर आरपीएफ थाने लाया गया। 

यहां वजन करने पर पता चला कि यह आभूषण 76 किलो 460 ग्राम के हैं। इनकी अनुमानित कीमत 53 लाख 52 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने अपना नाम राहुल चौधरी पुत्र रणवीर सिंह उम्र 24 वर्ष और सौरभ चौधरी पुत्र रणवीर सिंह उम्र 22 वर्ष बताए। ये दोनों हाथरस जिले के बिसावर के रहने वाले हैं। अब राज्य कर विभाग इस बिना बिल की चांदी पर जुर्माने की कार्रवाई करेगा। 

इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह राजावत, प्रधान आरक्षक दीपेंद्र सिंह भदौरिया, सुनील कुमार, आरक्षक राजकुमार तोमर व शकील खान की भूमिका रही।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH