देश मे कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता , पीएम मोदी ने 27 अप्रैल को बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक

नई दिल्ली , 25-04-2022 6:01:28 AM
Anil Tamboli
देश मे कोरोना के बढ़ते मामलों ने बढ़ाई चिंता , पीएम मोदी ने 27 अप्रैल को बुलाई मुख्यमंत्रियों की बैठक
नई दिल्ली 25 अप्रैल 2022 -  कोरोना के मामलों में लगातार तेजी दिख रही है। ये संख्या भले ही अभी कम हो, लेकिन सरकार की चिंता बढ़ाने के लिए काफी है। देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 अप्रैल को देश के तमाम राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे और कोरोना के फैलने से रोकने के लिये उपायों और तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में पीएम मोदी के साथ प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया और उनके मंत्रालय से संबंधित अधिकारियों के भी शामिल होने की संभावना है।

आपको बता दें कि पीएम मोदी पहले भी कोविड को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकें कर चुके हैं। इसके अलावा देश में कोविड की जमीनी हालात को समझने के लिए विभिन्न जिलाधिकारियों और स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठकें करते रहे हैं। लेकिन पीएम की बैठक का ये मतलब भी है कि मामला गंभीर होता जा रहा है।

उधर, राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी दिख रही है। रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में 1,083 नये मामले दर्ज हुए और 1 की मौत हो गई। फिलहाल प्रदेश में एक्टिव मामलों की संख्या 3,975 है और संक्रमण की दर 4.48 फीसदी पहुंच गई है। वैसे दिल्ली सरकार ने लोगों से चिंता नहीं करने की अपील की है। इसके अलावा दिल्ली प्रशासन ने सार्वजनिक स्थलों पर मास्क को फिर से अनिवार्य कर दिया है।

अगर, देश भर की बात करें तो रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,593 नए मामले सामने आए हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना संक्रमण के मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 4,25,19,479 हो गई है। वहीं, देश में कोरोना संक्रमण की महामारी से मरने वालों की संख्या 5,22,193 हो गई है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, आरक्षक की प्रेमिका ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - घर मे घुस कर आरक्षक की पत्नी और बेटे की हत्या, आरक्षक की प्रेमिका ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिया बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर पर छापा, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सटोरिया बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के घर पर छापा, करोड़ो की संपत्ति का खुलासा
चाची की मदद से शिवम ने लूटी नाबालिग की इज्ज़त, घर मे बंधक बना कर दिया वारदात को अंजाम
चाची की मदद से शिवम ने लूटी नाबालिग की इज्ज़त, घर मे बंधक बना कर दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं को मारी टक्कर, हादसे में एक शिक्षिका कि मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो शिक्षिकाओं को मारी टक्कर, हादसे में एक शिक्षिका कि मौत
छत्तीसगढ़ - नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, इस मशहूर गुटखे का बना रहे थे डुप्लीकेट
छत्तीसगढ़ - नकली गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, इस मशहूर गुटखे का बना रहे थे डुप्लीकेट
छत्तीसगढ़ - तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठ कर रोमांस करना प्रेमी जोड़े को पड़ा भारी, गिर कर प्रेमी की मौत और प्रेमिका..
छत्तीसगढ़ - तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठ कर रोमांस करना प्रेमी जोड़े को पड़ा भारी, गिर कर प्रेमी की मौत और प्रेमिका..
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है नतीजा
छत्तीसगढ़ - 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है नतीजा
सक्ती - वेदांता प्लांट हादसे में एक और मजदूर ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, अब मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई..
सक्ती - वेदांता प्लांट हादसे में एक और मजदूर ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, अब मृतकों की संख्या बढ़ कर हुई..
सक्ती जिले से बड़ी खबर - कांग्रेस नेता के घर मे ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
सक्ती जिले से बड़ी खबर - कांग्रेस नेता के घर मे ताबड़तोड़ फायरिंग, एक कि मौत और एक कि हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते जीवन और कौशल साहू गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
छत्तीसगढ़ - IPL में ऑनलाइन सट्टा खेलाते जीवन और कौशल साहू गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH