चोरो का कारनामा , बम व चोरियों का पता लगाने वाले पुलिस के स्नीफर डाग को ही चुराया

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
चोरो का कारनामा , बम व चोरियों का पता लगाने वाले पुलिस के स्नीफर डाग को ही चुराया
टीकमगढ़ 24 अप्रैल 2022 -  अक्सर बम ढूंढने व चोरी होने के बाद चोरों का पता लगाने में पुलिस अपने ट्रैंड स्नीफर डाग की मदद लेती है। लेकिन निवाड़ी के ओरक्षा में पुलिस के स्नीफर डाग को ही कुछ लोग चुरा ले गए। हालांकि पुलिस ने मामले को दबाए रखा और डाग का पता लगाया। डाग को पुलिस ने चिरगांव झांसी के बाहुबलियों के यहां से बरामद भी कर लिया है। हालांकि अफसरों ने डाग के मास्टर को निलंबित कर दिया है।

ओरक्षा में पर्यटक अधिक संख्या में आते हैं। इसलिए यहां पर निवाड़ी पुलिस ने ओरक्षा के पर्यटक धर्मशाला में रखा है। डाग लेब्रा प्रजाति का है। बताया जाता है कि 19 अप्रैल को डाग के मास्टर जमना प्रसाद अहिरवार इसे घुमाने के लिए रामराजा मंदिर के पास ले गया था। इसके बाद रात 11.30 बजे के करीब मंदिर के पास से बारात गुजर रही थी। बारात में डीजे व आतिशबाजी चल रही थी। इसी दौरान जमना प्रसाद के हाथ से डाग छूट गया और वह डीजे व पटाखों से डरकर भाग गया। इसके बाद डाग का पता नहीं चला।

कुत्ता नहीं मिला तो डाग मास्टर ने कुत्ते का पता लगाने के लिए मंदिर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए। जिसमें पता चला कि कुछ लोग डाग को स्कार्पियो वाहन से लेकर गए हैं। इस बात की सूचना जमना अहिरवार ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसके बाद तकरीबन 24 घंटे की तलाश के बाद पता चला कि जो लोग डाग को ले गए हैं वे चिरगांव झांसी के हैं। इसके बाद पुलिस चिरगांव पहुंची और डाग को ले आई। बताया जाता है कि डाग ले जाने वाले क्षेत्र के बाहुबली हैं। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने आधिकारिक रूप से कुछ नहीं बताया। लेकिन डाग मास्टर को निलंबित कर दिया है।

ND 

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH