छत्तीसगढ़ - बहन का अवैध संबंध बर्दास्त नही कर पाया नाबालिग भाई , शराब पिला कर बहन के प्रेमी को दिया खौफनाक मौत

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - बहन का अवैध संबंध बर्दास्त नही कर पाया नाबालिग भाई , शराब पिला कर बहन के प्रेमी को दिया खौफनाक मौत
कवर्धा 23 अप्रैल 2022 -  कवर्धा जिले के स्थानीय भोजली तालाब में एक युवक का अधजला शव मिला था. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने चंद घंटों में ही मामले का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक के प्रेमिका के भाई और उसके दोस्त को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाले हथियार को पुलिस ने जब्त कर लिया है. वहीं आरोपी के पास से मृतक की बाइक और सोने की अंगूठी भी बरामद की गई है।

बता दें कि, अधजली लाश मामले का पुलिस ने चंद घंटों में ही खुलासा कर दिया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम का गठन कर जांच शुरु की. जांच के दौरान पुलिस को मृतक के अवैध संबंध होने की जानकारी मिली. साथ ही आसपास क्षेत्र के व्यक्तियों से पूछताछ करने पर पता चला कि बीती रात एक अन्य व्यक्ति के साथ जाते देखा गया था।

टीम के द्वारा उस अज्ञात व्यक्ति की पहचान अपचारी बालक के रूप में की गई.जिसके बाद घेराबंदी कर पकड़ा गया. फिर उसने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन के साथ मृतक का अवैध संबंध था और कुछ दिनों पहले उसकी बहन से उसका ब्रेकअप हो गया था, लेकिन उसके बाद भी वह उससे मिलने के लिए लगा रहता था. इसलिए काफी दिन से हत्या की साजिश रच रहा था।

आगे पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पूरी तैयारी के साथ मृतक रोहित सिन्हा को फोन कर शराब पीने के लिए बुलाया और मृतक के मोटर सायकल से ही भोजली तालाब के पास पहुंचकर शराब पिया. उसी दौरान मृतक के मुंह से आरोपी के मां और बहन के लिए अपशब्द निकल गया और फिर आरोपी ने गुस्से में आकर चाकूनुमा कटर से गले को काटकर धक्का देकर गिरा दिया।

उसके बाद भी मृतक ने उठने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उसके गले में लटके गमछे से गला घोटकर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद मृतक की लाश में पेट्रोल छिड़कर आग लगा दिया. आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए मृतक की बाइक और सोने की चैन और अंगूठी लेकर फरार हो गया।

आरोपी ने गाड़ी को छुपाने के लिए अपने दोस्त का सहारा लिया. वहीं आरोपी के दोस्त को भी अपराध छुपाने के मामले में गिऱफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किए जाने वाला हथियार, अंगूठी, चैन और बाइक बरामद कर जब्त कर लिया है. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

छत्तीसगढ़ - बहन का अवैध संबंध बर्दास्त नही कर पाया नाबालिग भाई , शराब पिला कर बहन के प्रेमी को दिया खौफनाक मौत

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH